फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2019: नवरात्रों में ऐसे कपड़ों से करें परहेज, माता रानी हो जाएंगी नाराज

Thu, 04 Apr 2019 03:13 PM IST
kapil sharma फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Thu, 04 Apr 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
Navratri 2019 avoid these clothes to wear in Navratri
navratri2019 - फोटो : shutterstock

नवरात्रि यानी मां के अलग-अलग रूपों की आराधना के पावन नौ दिन। शास्त्रों में इन नौ दिनों में 9 अलग-अलग रंगों का विशेष महत्व बताया गया है। जिस तरह हर दिन देवी मां के अलग-अलग स्वरूप की अराधना की जाती है इसी तरह विशष दिन के हिसाब से कपड़े पहनकर पूजा करना अच्छा माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे इस दौरान किन कपड़ों को पहनने से परहेज करना चाहिए...

Navratri 2019 avoid these clothes to wear in Navratri
navratri day colors

किसी भी पूजा में काले कपड़ों को पहनना अशुभ माना जाता है। नवरात्रि के दौरान कभी भी काले रंग के कपड़े धारण करने की गलती न करें। काले रंग को दुख का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि नवरात्रि के दौरान काले कपड़ों का पहनना अशुभ माना जाता है। अगर आप देवी मां को प्रसन्न करना चाहते हैं तो नौ दिनों तक काले रंग के कपड़े पहनने से परहेज करें।

Navratri 2019 avoid these clothes to wear in Navratri
navratri day colors

कोशिश करें कि नवरात्रि के दौरान नए कपड़े पहनकर पूजा करें। हर किसी के लिए हर दिन के लिए नए कपड़े लेना संभव नहीं है। अगर आप खरीद सकते है तो ठीक वर्ना रोजाना स्नान करने के बाद पूजा करते वक्त साफ कपड़े जरूर पहनें। भूलकर भी गंदे कपड़े पहनकर पूजा न करें। कुछ लोग टॉप या शर्ट तो हर दिन बदलते हैं, लेकिन जींस को दो-चार दफा पहन लेते हैं। पूजा के समय ऐसी गलती न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2019 avoid these clothes to wear in Navratri
pooja thali

पूजा के दौरान कभी भी किसी से मांगे हुए कपड़ों को नही पहनें। हमेशा साधना करते समय अपने स्वच्छ कपड़े धारण कर ही पूजा अर्चना करें।

विज्ञापन
Navratri 2019 avoid these clothes to wear in Navratri
navratri fashion
नवरात्र के दिनों के अनुसार पहनें खास रंग के कपड़े
-नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहन कर पूजा करना शुभ होता है।
-नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा होती है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहन कर पूजा करना बेहद शुभ होता है।
-नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। इस दिन ग्रे(स्लेटी) रंग के कपड़े पहन कर पूजा करने से हर बिगड़े काम संवर जाते हैं।
-नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है। इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए। मां कुष्मांडा को नारंगी रंग काफी प्रिय है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed