मेट गाला 2019 के पिंक कार्पेट पर वॉक करते हुए हॉलीवुड के नामी चेहरों के बीच बॉलीवुड की प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक से सबका मन मोह लिया। पिछले दो सालों में भी वह अपने मेट गाला लुक के लिए बहुत सुर्खियों में रही थीं। इस बार भी फैंस को उनके लुक का बेसब्री से इंतजार था। सोशल मीडिया पर जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं, हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी।
मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा के खुले बाल और सफेद आईब्रो देख डरे फैंस, जपने लगे हनुमान चलीसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ पहुंची थीं। इस दौरान इस कपल के लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इस कपल ने लग्जरी ब्रांड डियोर की ड्रेस पहनी हुई थी। प्रियंका ने फेदर ड्रेस पहनी थी, वहीं निक ने व्हाइट सूट पहना हुआ था।
अपने इस लुक के लिए प्रियंका ने सॉफ्ट पेस्टल कलर का थाई हाई स्लिट गाउन पहना था। इसके साथ उन्होंने शिमरी ट्रांसपेरेंट टाइट्स पहनी थी। उनके इस गाउन में पिंक और येलो फेदर लगे थे।
ड्रेस के साथ-साथ प्रियंका का हेयरस्टाइल और क्राउन भी काफी आकर्षक था। इसके अलावा उनका मेकअप काफी लाउड था। उन्होंने डार्क पिंक लिप्स्टिक के साथ आंखों में भी पिंक और शिमरी कलर्स का इस्तेमाल किया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी आईब्रो को सफेद कलर किया हुआ था।
Looks like #PriyankaChopra didn't get a time to make her hair, just walked out of bed, wore her dress, and forgot to do her hair #MetGala
प्रियंका का यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है वहीं दूसरी तरफ उनके इस लुक का लोग जमकर मजाक भी उड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को उनका यह लुक डरावना लगा तो वहीं कुछ का कहना है कि उन पर यह लुक बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा।
My hair after 2 minute of bike ride 😂#MetGala2019 #PriyankaChopra pic.twitter.com/mcZcLOM1RG