प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। दोनों इन दिनों जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी के लिए पेरिस में हैं। वहां से दोनों का एक के बाद एक जबरदस्त लुक सामने आ रहा है। लेटेस्ट लुक में दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में स्टनिंग नजर आ रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा के जेठ की होने जा रही दूसरी शादी, ब्लैक ड्रेस पहन पेरिस में ढाया कहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निक संग डिनर डेट के लिए प्रियंका चोपड़ा फिटेड ब्लैक टॉप और साटिन स्कर्ट में नजर आईं। उनके इस ग्लैमरस लुक की चर्चा हर तरफ हो रही है। प्रियंका चोपड़ा का यह फिशकट स्कर्ट Rostta Getty ब्रांड की है, जिसकी कीमत $880 यानी 61 हजार रुपये है। इसके साथ उन्होंने Markarian ब्रांड का ऑफशोल्डर टॉप पहना है। इस टॉप की कीमत $294 यानी 20 हजार रुपये है। इस आउटफिट को प्रियंका ने ब्लैक स्ट्रेपी हील्स के साथ टीम अप किया हुआ था।
A post shared by Bolly Fashion Fiesta (@bollyfashionfiesta) on
अपने लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने ओपन हेयर संग मरून लिपस्टिक लगा रखी थी, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रखी थी। इसके साथ उन्होंने गोगल लगा रखे थे और हाथों में मिनी बॉक्स हैंडबैग कैरी किया हुआ था। ओवरऑल प्रियंका का यह लुक काबिल-ए-तारीफ था।
A post shared by Priyanka's Closet FAN ACCOUNT (@priyankachoprastyle) on
प्रियंका चोपड़ा का इससे पहले एक और लुक सामने आया था, जिससे आप नजरें भी नहीं हटा पाएंगे। इसमें उन्होंने व्हाइट टी शर्ट के साथ पींक ब्लेजर और मैचिंग स्कर्ट पेयर की थी। इस लुक को उन्होंने हूप इयरिंग्स और पोनीटेल के साथ कंप्लीट किया।
बता दें कि पिछले महीने सोफी और जो जोनस ने लॉस वेगास में शादी की थी । ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी । इसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे । अब पेरिस में हो रही ये शादी धूमधाम से होगी । सोफी ने यूरोप में एक मल्टीस्टॉप वैकेशन कर अपनी बैचलरेट पार्टी भी सेलिब्रेट की थी।