फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केसरिया के बाद अब प्रियंका ने पहनी हाफ खाकी पैंट, यूजर्स बोले- RSS जॉइन कर लिया क्या

Wed, 19 Jun 2019 11:26 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Wed, 19 Jun 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Steps Out in Khaki Shorts Social Media Explodes With Memes
priyanka chopra - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ समय बिता रही हैं। हाल ही में दोनों न्यू यॉर्क की सड़कों पर घूमते नजर आए। अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली प्रियंका ने इस दौरान खाकी कलर के शॉर्ट्स पहन रखे थे, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। सोशल मीडिया पर प्रियंका की ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

Priyanka Chopra Steps Out in Khaki Shorts Social Media Explodes With Memes
priyanka chopra - फोटो : instagram

अपने इस लुक के लिए प्रियंका ने खाकी निकर के साथ ब्लैक टॉप और ब्लैक कोट कैरी किया हुआ था। फुटवियर में प्रियंका ने ब्लैक जूते पहने थे। अपने इस लुक को प्रियंका ने मिनिमल मेकअप के साथ पिंक लिपस्टिक और बालों को ओपन कर कंप्लीट किया।

Priyanka Chopra Steps Out in Khaki Shorts Social Media Explodes With Memes
priyanka chopra - फोटो : instagram

प्रियंका की निकर का कलर खाकी होने की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। बता दें, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के ड्रेस का कलर भी खाकी है। फैंस प्रियंका की तस्वीरों पर कमेंट कर कह रहे हैं कि लगता है जैसे प्रियंका RSS शाखा की सीरियस मीटिंग अटेंड करने पहुंची हैं।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Steps Out in Khaki Shorts Social Media Explodes With Memes
priyanka chopra - फोटो : instagram

कुछ यूजर्स ने लिखा- RSS की मीटिंग से आ रही हो वहीं कुछ ने कमेंट किया कि शाखा में भाग लेकर लौट रही हो। एक ट्रोलर ने लिखा प्रधानमंत्री मोदी के राज में RSS का विस्तार हो रहा है। अब प्रियंका भी बनेंगी प्रधानमंत्री।
 



 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Steps Out in Khaki Shorts Social Media Explodes With Memes
priyanka chopra - फोटो : instagram

बहुत सारे यूजर्स ने प्रियंका को RSS का इंटरनेशनल ब्रांड एम्बेसडर बताया। कुछ लोग प्रियंका की प्रधानमंत्री मोदी संग मुलाकात की तस्वीर को शेयर कर लिख रहे हैं कि पीएम मोदी से मिलने के बाद प्रियंका ने आरएसएस की सदस्यता का फैसला लिया है।
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed