{"_id":"5c59863ebdec224bc54aa030","slug":"ranveer-singh-troll-on-social-media-for-his-latest-look-at-super-dancer-3-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजीबोगरीब कपड़ों को लेकर ट्रोल हुए रणवीर, कोई बोला जोकर तो किसी ने दीपिका को सुनाई खरी खोटी","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
अजीबोगरीब कपड़ों को लेकर ट्रोल हुए रणवीर, कोई बोला जोकर तो किसी ने दीपिका को सुनाई खरी खोटी
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
ranveer singh
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने अजब-गजब कपड़ों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। कभी स्कर्ट तो कभी रंग-बिरंगे कपड़े पहनने को लेकर वह अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का शिकार होते रहते हैं। कुछ ऐसा ही 'सुपर डांसर 3' के सेट पर हुआ जहां रणवीर अपनी फिल्म 'गली ब्वॉय' को प्रमोट करने पहुंचे थे।
2 of 6
alia bhatt
- फोटो : twitter
इस दौरान रणवीर हमेशा की तरह अपने स्वैग में नजर आए। उन्होंने बोल्ड प्रिंट में जंपसूट पहन रखा था। रणवीर ने अपने लुक को पूरा करने के लिए ब्लैक हैट और ब्लैक शू पहन रखे थे।
3 of 6
alia bhatt
- फोटो : twitter
रणवीर के जंपसूट का डिजाइन थोड़ा अटपटा था, जिस वजह से इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। सोशल मीडिया पर उनका यह लुक जमकर वायरल हो रहा है और लोग उनके साथ-साथ उनकी पत्नी दीपिका को भी कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
alia bhatt
- फोटो : twitter
रणवीर के इस लुक को लेकर कोई उन्हें जोकर लिख रहा है तो कोई सर्कस में जाने की सलाह दे रहा है। एक यूजर ने उन्हें एलियन बताया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- दीपिका घर में नहींं है क्या, वो ऐसे कपड़े देखकर चुप कैसे बैठ सकती हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- दीपिका ने घर में सर्कस खोल रखा है क्या।
विज्ञापन
5 of 6
alia bhatt
रणवीर के साथ आलिया भी फिल्म को प्रमोट करने पहुंची थीं और उनके लुक की सराहना हर कोई कर रहा है। इस दौरान उन्होंने बेबी पिंक कलर की ऑफ शोल्डर मिनी ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें वह बिल्कुल परी जैसी लग रही थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।