सारा अली खान ने हाल ही में एक ज्वैलरी कंपनी के लिए फोटोशूट कराया था, जिसमें वह ट्रेडिशनल अवतार में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस को उनका यह अवतार बेहद पसंद आया है।
सारा के इस लहंगे में नहीं कुछ खास, फिर भी कीमत जान उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों में सारा ने रेड कलर का लहंगा पहना हुआ है, जिस पर रेड कलर की ही एंब्रॉयड्री हो रखी है। इसके साथ उन्होंने गोल्डन नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहने हैं।
I’ll take the cake with the cherry on top 🎂🍰🍒🍓🌹💋🐞💄🎈 @tbz1864
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
अपने लुक को पूरा करने के लिए सारा ने मिड पार्टिंग के साथ बालों को खुला रखा है। सारा ने रेड लिपस्टिक लगाई है, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रही है। सारा का ये लहंगा अनुश्री रेड्डी क्रिएशंस के कलेक्शन से है।
बात करें सारा के इस लहंगे की कीमत की तो उनका यह आउटफिट 1 लाख 98 हजार यानी करीब 2 लाख रुपये का है। बता दें, सारा अक्सर अपने फैशन और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा इन दिनों इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल 2 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। पिछले कुछ दिनों से सारा इस फिल्म की शूटिंग और कार्तिक के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं।