बॉलीवुड की बोल्ड अदाकारा सनी लियोनी अपने नए फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सनी का यह फोटोशूट सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने किया है, जिसमें वह बेहद हॉट नदर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर सनी की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
गोल्डन मोनोकनी में कहर ढा रही हैं सनी लियोनी, इस बोल्ड तस्वीर से नहीं हटा पाएंगे नजरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर में सनी ने व्हाइट और गोल्डन कलर की मोनोकनी पहनी है, जिसमें वह अपनी टोन बॉडी को फ्लान्ट करती नजर आ रही हैं। अपने ग्लैमरस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने आई मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और टैसल इयरिंग्स पहने हुए हैं।
सनी की इस तस्वीर को शेयर करते हुए डब्बू ने लिखा- “Soak Up The Sun @sunnyleone 🔆 @manishadratnani @dabbooratnanistudio #sunnyleone #dabbooratnani #manishadratnani #beach #swimwear #hothothot #dabbooratnaniphotography.”
A post shared by Dabboo Ratnani (@dabbooratnani) on
सनी कुछ समय पहले डब्बू के कैलेंडर में भी नजर आई थीं। डब्बू के कैलेंडर में सबसे ज्यादा चर्चा सनी के लुक की ही हुई थी। फोटोशूट के लिए उन्होंने सिर्फ रेड कलर का ब्लेजर कैरी कर रखा है, जिसमें वह हमेशा की तरह बोल्ड नजर आई थीं।
हाल ही में एक चैट शो के दौरान सनी लियोन ने कहा था कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग सबसे खराब दोस्त होते हैं। उन्होंने कहा था, 'इंडस्ट्री के लोगों से जब आपको इमोशनल या फिजिकल सपोर्ट की जरूरत होती है तब कोई भी आपका साथ नहीं देता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी दो टीवी शोज और एक हिंदी फिल्म में काम कर रही हैं।