{"_id":"5c908378bdec221469615f44","slug":"tanushree-dutta-birthday-special-aashiq-banaya-aapne-actress-unbelievable-transformation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"14 साल में इतना बदल गईं 'आशिक बनाया आपने' की एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता, कॉलेज छोड़कर शुरू की थी मॉडलिंग","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
14 साल में इतना बदल गईं 'आशिक बनाया आपने' की एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता, कॉलेज छोड़कर शुरू की थी मॉडलिंग
साल 2005 में फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से डेब्यू करने वाली तनुश्री दत्ता ने अपनी पहली फिल्म से लोगों का दिल जीत लिया था। इसके बाद वह 'चॉकलेट', 'रकीब', 'ढोल' जैसी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन फिर एक दिन अचानक उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और फिल्मी परदे से गायब हो गईं। 19 मार्च, 1984 को जमशेदपुर में जन्मीं तनुश्री दत्ता मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकी हैं।
2 of 10
tanushree dutta
साल 2018 में तनुश्री ने भारत में मीटू मूवमेंट की मुहीम को सक्रिय किया, जिसके बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई थीं। उन्होंने एक्टर नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। तनुश्री के मुताबिक, 2007 में आई फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। तनुश्री के इस आरोप के बाद और भी बहुत सारी अभिनेत्रियां सामने आई थी, जिन्होंने मीटू मूवमेंट के तहत अपनी आपबीती साझा की।
3 of 10
tanushree
तनुश्री ने पहली फिल्म में ही अपनी बोल्डनेस और खूबसूरती से बहुत वाहवाही लूटी थी, लेकिन बीते सालों में वह इतनी बदल गई हैं कि उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
tanushree
तनुश्री की यह तस्वीर साल 2004 की है जब उन्होंने मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स 2004 में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें वह टॉप 10 में जगह बना पाई थीं।
विज्ञापन
5 of 10
tanushree
ये तस्वीरें तनुश्री की साल 2005 की है जब उन्होंने फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से डेब्यू किया था। पहली फिल्म में ही उनकी बोल्डनेस और खूबसूरती का हर कोई कायल हो गया था, लेकिन आज उनका वजन काफी बढ़ गया है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।