{"_id":"5c906633bdec222dc912ff71","slug":"miss-teen-universe-2019-apurva-thakur-is-all-set-to-represent-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिस टीन यूनिवर्स 2019: भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी अपूर्वा ठाकुर, मंजिल से बस अब एक कदम हैं दूर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
मिस टीन यूनिवर्स 2019: भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी अपूर्वा ठाकुर, मंजिल से बस अब एक कदम हैं दूर
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Tue, 19 Mar 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
apurva thakur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई गर्ल अपूर्वा ठाकुर इस साल पनामा में आयोजित मिस टीन यूनिवर्स 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस टीन यूनिवर्स प्रतियोगिता 24मार्च को आयोजित की जाएगी। दुनिया को अपनी नई मिस टीन यूनिवर्स 30 मार्च को मिल जाएगी क्योंकि इसी दिन मिस टीन यूनिवर्स 2019 के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
2 of 5
apurva thakur
दुनिया भर की सभी टीनऐज लड़कियो के लिए सालाना मिस टीन यूनिवर्स प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। यह मिस टीन यूनिवर्स का आठवां संस्करण होगा। इस साल सौंदर्य प्रतियोगिता में 28 विभिन्न देशों की प्रतियोगी हिस्सा लेंगे, जिसमें अर्जेंटीना, अमेरिका, मैक्सिको और कोलंबिया आदि देश शामिल है।
3 of 5
apurva thakur
पिछले साल दिसंबर में अपूर्वा ने मिस टीन इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था। अपूर्वा मुंबई की निवासी हैं। वह इस समय फिलाडेल्फिया की थॉमस जैफरसन यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
apurva thakur
अपूर्वा कहती हैं, “मिस टीन यूनिवर्स प्रतियोगिता में ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए किसी सम्मान से कम नहीं है। मैं इस इवेंट को लेकर काफी उत्साहित हूं और वहां मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने जा रही हूं। लाखों भारतीयों की शुभकामनाएं मुझे पनामा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उत्साहित करेंगी।“
विज्ञापन
5 of 5
apurva thakur
बता दें कि सृष्टि कौर को निकारागुआ में मानागुआ के रूबेन डारियो नेशनल थियेटर में मिस टीन यूनिवर्स 2017 का ताज पहनाया गया था। सृष्टि मिस टीन यूनिवर्स प्रतियोगिता में पहली भारतीय-एशियाई विजेता बनी थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।