{"_id":"5c8ce426bdec221456011602","slug":"this-is-why-bra-is-important-to-remove-while-sleeping","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रात में सोने से पहले लड़कियां जरूर उतार दें ब्रा, वरना हो सकता है शरीर को नुकसान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
रात में सोने से पहले लड़कियां जरूर उतार दें ब्रा, वरना हो सकता है शरीर को नुकसान
क्या आप भी इस बारे में कंफ्यूज रहती हैं कि सोते समय ब्रा पहनकर सोना चाहिए या उतारकर। बहुत सारी महिलाओं को ब्रा पहनकर सोने से असहज महसूस होता है जिस वजह से वह इसे उतारकर सोती हैं, वहीं कुछ का मानना होता है कि ब्रा पहनकर सोना जरूरी होता वरना इससे उनका फिगर खराब होता है। बहुत सारी महिलाएं ऐसा भी मानती हैं कि ब्रा पहनकर सोने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां पैदा होती हैं। आइए जानते है आखिर इन सब में से सही क्या है...
2 of 5
bra shopping
- फोटो : facebook
इन दिनों अंडरवायर ब्रा काफी ट्रेंड में है, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते कि ये ब्लड सर्कुलेशन पर बुरा असर डालती हैं। इसकी वायर ब्रेस्ट के आसपास की मसल्स को सिकोड़ कर रख देती हैं। इसका सीधा असर नर्वस सिस्टम पर पड़ता है।
3 of 5
history of bra
कई रिपोर्ट्स की माने तो ब्रा पहनकर सोने से फंगल इन्फेक्शन की शिकायत हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप लंबे समय तक ब्रा पहनते हैं तो इससे ब्रेस्ट सास नहीं ले पाती और इसके आसपास नमी हो जाती है जिसमें आसानी से बैक्टीरिया पनप सकते हैं। ब्रा इसलिए पहनी जाती है जिससे आपका शरीर शेप में रहे, लेकिन 24 घंटे इसे पहने रकने से आपका शरीर बिगड़ भी सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
history of bra
लंबे समय तक ब्रा पहनने वाली महिलाओं को जख्म और सिस्ट होने की संभावना रहती है। इसके अलावा और भी कई बीमारियां जन्म ले सकती हैं।ब्रा पहनकर सोने से कई बार ब्रा में लगे हुक और बटन स्किन में घुस जाते हैं जिससे इरिटेशन होने लगती है। ब्रा पहन कर सोने का सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
5 of 5
bra shopping
ब्रा आपके शरीर से बिल्कुल फिटिंग की होती है जिस वजह से इसे लंबे समय तक पहनने से डिस्कलरेशन, पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स हो सकते हैं। इसलिए सोते वक्त ब्रा उतारकर सोना ही ठीक होता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिन महिलाओं के ब्रेस्ट हैवी होते हैं, उन्हें रात को ब्रा पहन कर सोना चाहिए, जिससे उनके ब्रेस्ट ढीले ना पड़ें। अगर आप ब्रा पहनकर सोना भी चाहते हैं तो हल्की और ढीली ब्रा का चयन करें, जिससे ब्रेस्ट के आस-पास कसाव न हो।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।