फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया भट्ट का यह नाइट सूट है लाखों का, कीमत जानकर आप के पसीने छूट जाएंगे

Sat, 29 Dec 2018 12:08 PM IST
shubham फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: shubham Updated Sat, 29 Dec 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
The cost of Alia Bhatt night suit will give you sleepless nights
alia bhatt - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की एक्टिंग के तो लोग दीवाने हैं ही, लेकिन उनके फैशन सेंस के फैन भी कम नहीं हैं। आए दिन वह अपने शानदार फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह जो भी पहनकर निकलती हैं, उसी ड्रेस का बाजार में ट्रेंड आ जाता है। हाल ही में आलिया का एक लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा उनके नाइट सूट की हो रही है।
The cost of Alia Bhatt night suit will give you sleepless nights
alia bhatt - फोटो : instagram
आलिया की वायरल हो रही ये तस्वीरें एयरपोर्ट की हैं, जिसमें वह बहुत सिंपल नजर आ रही हैं। उन्होंने साधारण सा नाइट सूट कैरी किया हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने पोनीटेल और मेकअप में बस लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने न्यूड कलर की हील्स कैरी कर रखी है।
The cost of Alia Bhatt night suit will give you sleepless nights
alia bhatt - फोटो : instagram
अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या है कि आलिया का यह सिंपल सा लुक भी इतना चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल आलिया का यह लुक उसकी कॉस्ट की वजह से सुर्खियों में है। आइए जानते हैं बॉलीवुड दीवा के इस लुक पर कितना खर्च हुआ...
विज्ञापन
विज्ञापन
The cost of Alia Bhatt night suit will give you sleepless nights
alia bhatt - फोटो : instagram
आलिया ने जो फ्लोरल नाइट सूट पहना हुआ है, वो Gucci ब्रांड का है। बात करें इस नाइटसूट की कीमत की तो आलिया के इस सिंपल से दिखने वाले नाइटसूट की कीमत तकरीबन 2 लाख रुपये है।
विज्ञापन
The cost of Alia Bhatt night suit will give you sleepless nights
alia bhatt - फोटो : instagram
आलिया ने इस दौरान हाथ में एक बैग कैरी किया हुआ है। बता दें इस खूबसूरत बैग की कीमत 1 लाख रुपये है। बात करें आलिया के वर्क फ्रंट की तो वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर लीड रोल प्ले कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed