{"_id":"597754804f1c1bfc688b48b0","slug":"these-dresses-become-more-famous-on-teej-festival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रेडिशनल नहीं अब इन ड्रेसेज को तीज पर महिलाएं कर रही हैं ज्यादा पसंद ","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
ट्रेडिशनल नहीं अब इन ड्रेसेज को तीज पर महिलाएं कर रही हैं ज्यादा पसंद
amarujala.com, presented by –शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 26 Jul 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
तीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाली तीज के दिन सभी सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं और मां पार्वती से अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। ये दिन सभी सुहागिनों के लिए काफी खास होता है जिसे और भी स्पेशल बनाने के लिए वो तरह-तरह की ड्रेसेज पहनती है। हालांकि समय के साथ महिलाओं के ड्रेसिंग सेन्स में भी काफी बदलाव आया है अब महिलाएं पारंपरिक वेश भूषा के अलावा वेस्टर्न इंडो फ्लेवर की ड्रेसेज को भी पहनना पसंद करती हैं।
तीज
कुछ महिलाएं इस दिन साड़ी को ही पहनना पसंद करती है जिसमें ज्यादा सीक्वंस वाला काम हो। हालांकि अब महिलाएं सीक्वंस वर्क वाली साड़ी की जगह चौड़े गोल्डन बार्डर वाली साड़ी को भी प्रेफर करना शुरु कर दिया है और उसे वो ट्रडीशनल ज्वेलरी के साथ टीमअप करती हैं जो कि काफी अट्रैक्टिव और अलग लगता है।
तीज
इसके साथ ही महिलाएं इंडो वेस्टर्न ड्रेस को भी काफी चाव से पहन रही हैं और ये ड्रेस तीज के मौके पर ज्यादातर महिलाएं खरीद भी रही हैं। ये ड्रेस लुक में लहंगे की तरह दिखाई देती है जो कि काफी सुंदर लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीज
तीज पर ज्यादातर महिलाएं यही चाहती हैं वो एकदम अलग दिखे। इसी वजह से बाजार में इस खास मौके पर कई इंडो वेस्टर्न ड्रेसेज की भरमार भी है। लेकिन अगर आप ट्रडीशनल ड्रेस के साथ इंडियन लुक भी चाहते हैं तो साड़ी को लहंगे की तरह भी अलग-अलग स्टाइल से कैरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
तीज
तीज के मौके पर कुर्ती स्टाइल विद प्लाजो भी काफी प्रचलन में हैं। साथी ही दुपट्टे का कॉम्बिनेशन इसे इंडियन के साथ वेस्टर्न लुक भी देता है।