प्रियंका चोपड़ा अपने ग्लैमरस अंदाज और स्टाइलिश फैशन सेंस के लिए हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न हर एक आउटफिट को अच्छे से कैरी करना जानती हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई में एक इवेंट में ग्लैंमरस अंदाज में स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी जैसी ड्रेस में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, खुद ही तय करें किसका लुक है बेहतर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने इस लुक के लिए प्रियंका ने ऑरेंज कलर की मिडी ड्रेस पहनी हुई है, जो एलेक्स पेरी के कलेक्शन से है। इस ड्रेस में जिस चीज ने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा वो है इसकी प्लीटेड स्वीव्स।
प्रियंका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए मिडल पार्टिंग कर बालों को खुला रखा और ड्रेस के मैचिंग कलर की लिपस्टिक लगा रखी थी। बता दें, प्रियंका से पहले ये ही ड्रेस अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भी पहन चुकी हैं। हालांकि उनकी ड्रेस का कलर पिंक था।
सोशल मीडिया पर लोग प्रियंका और इवांका के लुक की तुलना कर रहे हैं। कोई प्रियंका के लुक को बेहतर बता रहा है तो किसी को इवांका का लुक बेस्ट लगा। बात करें इस ड्रेस की कीमत की तो डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक इस ड्रेस की कीमत करीब 1 लाख 5 हजार रुपये है।
Who wore it better: Ivanka or Priyanka?
A post shared by The Catwalk Italia - TCI (@thecatwalkitalia) on
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी जो इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस ने किया है। यह फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आइशा चौधरी पर बेस्ड है। फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आएंगे।