सेलिब्रेटीज खासतौर पर बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेस हर मौके पर परफेक्ट दिखती हैं। फिर वो चाहे कैजुअल आउटिंग हो या फिर कोई अवॉर्ड सेरेमनी। अगर आपकी चाहत भी है कि हर मौके पर परफेक्ट दिखें। तो अपनी आलमारी में इन पांच तरह की ड्रेस को जरूर शामिल करिए। जब आपकी वॉर्डरोब में ये सारी चीजें मौजूद रहेंगी तो हर मौके पर आपको अपनी जेब ढीली करने और शॉपिंग के लिए समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए जानें वो कौन सी चीजें हैं जो आपकी वॉर्डरोब को परफेक्ट बनाने के साथ ही आपको स्टाइलिश दिखाने में मदद करेंगी।
हीरोइनों जैसा स्टाइलिश दिखना है तो ट्राउजर से लेकर साड़ी तक आलमारी में होनी चाहिए ये चीजें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींस तो लगभग हर लड़की की पसंद होती है। लेकिन ट्राउजर के कुछ कलरफुल पेयर जिसमें एंकल लेंथ वाले शामिल हों, जरूर रखना चाहिए। क्योंकि ये ऑफिस में फॉर्मल लुक देने के साथ ही लेटेस्ट फैशन के हिसाब से किसी भी कुर्ते के साथ भी परफेक्ट लगेंगे। तो जब भी आपका मन करें इसे किसी भी कुर्ते या फिर शर्ट, टॉप के साथ मैच कर सकती हैं। ऐसे में हर वक्त आपको शॉपिंग के लिए परेशान होने की जरूरत नही होगी।
खुद को हमेशा स्टाइलिश दिखाना है तो प्लीटे़ड स्कर्ट को अपनी आलमारी में जरूर शामिल करें। ये स्कर्ट फॉर्मल के साथ ही कैजुअल लुक में भी खूबसूरत लगेगी। वहीं डिनर डेट पर आप किसी प्यारे से स्टाइलिश टॉप के साथ भी मैच कर परफेक्ट नजर आ सकती हैं।
अगर आप ऑफिस में कुछ हटके पहनना चाहती हैं तो स्ट्रिप ड्रेस को अपनी वॉर्डरोब में शामिल करें। ये आपको शानदार लुक देने के साथ ही खूबसूरत भी दिखाएगी। वहीं इस समय इस ड्रेस का ट्रेड भी काफी जोरों पर है।
सिकुइन साड़ी का क्रेज आजकल बॉलीवुड की एक्ट्रेस पर भी खूब जोरों से बोल रहा है। ऐसे में अपनी आलमारी में भी इसे जरूर रखिए। ये पार्टी वियर से लेकर किसी भी कॉकटेल पार्टी की जान बन सकती है।