{"_id":"6433de7a5a20bc3eb50c0b35","slug":"fashion-tips-best-colour-for-men-for-impress-a-women-2023-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion Tips: अगर करना है लड़कियों के दिलों पर राज तो कपड़ों के कलेक्शन में शामिल करें ये तीन रंग","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion Tips: अगर करना है लड़कियों के दिलों पर राज तो कपड़ों के कलेक्शन में शामिल करें ये तीन रंग
Fashion Tips: लड़के अपने कपड़ों को लेकर काफी चूजी होते हैं। बदलते हुए ट्रेंड को देखते हुए वो खुद को स्टाइलिश रखने की पूरी कोशिश करते हैं। पर, कई बार लड़कों को ये समझ ही नहीं आता कि वो अपने क्रश के सामने कैसे कपड़े पहनें। ऐसे में आज के लेख में आपकी इस परेशानी को हम दूर करने जा रहे हैं। दरअसल, आपको ये जानकर काफी हैरानी होगी कि तीन रंग के कपड़े पहन कर आप किसी लड़की को इंप्रेस कर सकते हैं।
ऐसा देखा गया है कि लड़कियों को तीन रंग बेहद पसंद है। अगर आप इन रंगों के कपड़े पहन कर उनके सामने जाएंगे तो वो आपसे बेहद इंप्रेस होंगी। एक साइकोलॉजिकल शोध में भी ये बात सामने आई है कि इन तीन रंगों को पहन कर लड़के भी काफी स्टाइलिश लगते हैं। तो अगर आप भी किसी को इंप्रेस करना चाहते हैं तो इन्हीं तीन रंगों के कपड़े अपने कलेक्शन में शामिल कर लीजिए।
2 of 5
red shirt
लाल रंग
लाल रंग प्यार का प्रतीक माना जाता है। अपने क्रश को इंप्रेस करने के लिए आप लाल रंग की शर्ट या टी शर्ट कैरी कर सकते हैं। ये रंग महिलाओं को भी काफी पसंद होता है। लाल रंग आत्मविश्वास का भी प्रतीक होता है। आप चाहें तो इसे पहन कर अपनी पहली डेट पर भी जा सकते हैं।
3 of 5
black shirt
- फोटो : istock
काला रंग
ब्लैक रंग तकरीबन हर किसी को पसंद होता है। ज्यादातर लड़कियों का ये फेवरेट कलर होता है। हर लड़के पर भी काले रंग की शर्ट या टी शर्ट काफी ज्यादा जचती है। अगर आप किसी को इंप्रेस करना चाहते हैं तो ब्लैक रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shahid kapoor
- फोटो : instagram
ब्लू कलर
रॉयल ब्लू कलर देखने में काफी क्लासी लगता है। इसे पहन कर लड़के बेहद स्मार्ट लगते हैं। अगर आप इस रंग के कपड़े पहनकर डेट पर जाएंगे तो सामने वाला आपसे जरूर इंप्रेस होगा।
विज्ञापन
5 of 5
hair style
- फोटो : istock
हेयर स्टाइल का भी रखें ध्यान
अगर आप किसी को इंप्रेस करना चाहते हैं तो इन रंगों को तो ट्राई कर ही सकते हैं। इसके साथ ही अपनी हेयर स्टाइल पर भी थोड़ा काम करें। आउटफिट के हिसाब से ही जूते पहनें और उसी हिसाब से हेयर स्टाइल करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।