सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: भारी लहंगे पहनना नहीं चाहती तो चुनें ये हल्के-फुल्के लहंगे

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 26 Nov 2022 04:25 PM IST
विज्ञापन
Fashion Tips Best Lightweight Lehenga Ideas To Wear This Festival Season See Photos Images
kareena kapoor - फोटो : instagram

शादी के खास मौके पर लड़कियां लहंगा पहनना खूब पसंद करती हैं। लेकिन हैवी एंब्रायडरी और ढेर सारे वर्क वाले लहंगे अक्सर इतने भारी होते हैं। जिसे पहनकर चलना भी मुश्किल होता है। बहुत सारी लड़कियां इस तरह के लहंगों को पहनने से बचती हैं। अगर आप भाई की शादी में लहंगा पहनकर तैयार तो होना चाहती हैं। लेकिन शादी की एंज्वायमेंट को कम नहीं होने देना तो इस तरह के लाइटवेट लहंगो को चुनें। जिसे पहनकर आराम से पूरी शादी एंज्वाय कर पाएंगी। वहीं ये लहंगे भी दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। साथ ही पहनने भी काफी आसानी होती है।

Trending Videos
Fashion Tips Best Lightweight Lehenga Ideas To Wear This Festival Season See Photos Images
shehnaaz gill - फोटो : instagram
सिल्क फैब्रिक लहंगा

सिल्क फैब्रिक के नाम पर वहीं पुराना डिजाइन भूल जाइए। स्कर्ट डिजाइन के इस लहंगे पर घने प्रिंट किए गए है। जो कि काफी अलग लुक दे रहा है। इस तरह के लहंगे को आप डिजाइनर ब्लाउज के साथ पेयर कर पहन सकती हैं। इस तरह के लहंगे को आप दुपट्टे या फिर जैकेट के साथ मैच कर सकती हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips Best Lightweight Lehenga Ideas To Wear This Festival Season See Photos Images
gauahar khan - फोटो : instagram
स्कर्ट स्टाइल लहंगा

अगर आप बिल्कुल ही हल्के-फुल्के लहंगे की तलाश में हैं तो गौहर खान के लुक को जरूर देखें। जिसमे वो गुलाबी रंग के लहंगे को पहनकर रेडी हैं। आजकल स्कर्ट डिजाइन के लहंगे ट्रेंड में है। जिसे क्रॉप टॉप या फिर ब्लाउज के साथ पेयर किया जा सकता है। वहीं साथ में केप डिजाइन का जैकेट बिल्कुल दुपट्टे की तरह दिखता है। साथ ही इसे कैरी करना भी आसान रहता है।

Fashion Tips Best Lightweight Lehenga Ideas To Wear This Festival Season See Photos Images
madhuri dixit - फोटो : instagram
गोल्डन शेड

गोल्डन और आइवरी शेड इस साल खूब ट्रेंड में थे। माधुरी दीक्षित की तरह आप गोल्डन आइवरी शेड के लहंगे को चुन सकती है। जिसके लहंगे पर केवल हेमलाइन पर वर्क हो। साथ ही एंब्रायडरी वाले ब्लाउज के साथ इस लहंगे की खूबसूरती बढ़ाई जाती है। लहंगे के साथ लाइटवेट की चुनरी को आप आसानी से कैरी कर पाएंगी। 


 
विज्ञापन
Fashion Tips Best Lightweight Lehenga Ideas To Wear This Festival Season See Photos Images
kareena kapoor - फोटो : instagram
प्लेन लहंगा

लहंगे के साथ आप चाहे तो अपनी तरफ से भी क्रिएटिवटी कर सकती है। इन दिनों बिल्कुल प्लेन लहंगे का भी फैशन है। करीना कपूर ने बिल्कुल प्लेन और हल्के फैब्रिक के लहंगे को चुना है। जिस पर ढेर सारी प्लीट्स के साथ इसे खूबसूरत बनाया गया है। वहीं वर्क वाली चोली और केप जैकेट के साथ इसे मैच किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed