सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: सफेद साड़ी में इन हसीनाओं के लुक को करें कॉपी, भीड़ में दिखेंगी सबसे अलग

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 25 Nov 2022 07:07 PM IST
विज्ञापन
White Saree Ideas Inspired By Bollywood Actress Kriti Sanon Hina Khan Rakul Preet Singh See Photos
white saree look - फोटो : instagram

साल 2022 में सफेद रंग खूब ट्रेंड में था। फिल्म और टीवी की एक्ट्रेस ने सफेद रंग की साड़ियों में खूबसूरत अंदाज दिखाया। जिसे देख फैंस के साथ ही फैशन एक्सपर्ट ने भी जमकर तारीफ की। अगर आप किसी खास मौके पर तैयार होना चाहती हैं तो सफेद साड़ी के इन लुक्स को ट्राई करें। जिसमे आप भीड़ में सबसे अलग दिखेंगी। 

Trending Videos
White Saree Ideas Inspired By Bollywood Actress Kriti Sanon Hina Khan Rakul Preet Singh See Photos
दीपिका पादुकोण - फोटो : insta
दीपिका पादुकोण

कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंची दीपिका ने रेड कार्पेट के लिए ड्रामेटिक लुक का चुनाव किया था। जिसमे सफेद रंग की ड्रामेटिक रफल डिजाइन की साड़ी के साथ ट्यूब ब्लाउज और साथ में पर्ल नेकलेस को पहना था। हाई ड्रामा डिजाइन के पर्ल नेकलेस में दीपिका के इस लुक की विदेश में भी जमकर चर्चा हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
White Saree Ideas Inspired By Bollywood Actress Kriti Sanon Hina Khan Rakul Preet Singh See Photos
kriti sanon - फोटो : instagram
कृति सेनन

फिल्म भेड़िया के प्रमोशन के लिए कृति सेनन ने सफेद रंग की बेहद खूबसूरत साड़ी को चुना था। मैचिंग के धागों से की गई कढ़ाई वाली रफल साड़ी को कृति ने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ मैच किया था। वहीं गले में पर्ल का नेकलेस और ब्राइट पिंक कलर की लिपस्टिक खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रही थी। 

White Saree Ideas Inspired By Bollywood Actress Kriti Sanon Hina Khan Rakul Preet Singh See Photos
हिना खान - फोटो : insta
हिना खान

टीवी से फिल्मों की दुनिया में पहुंची हिना खान का सफेद साड़ी में काफी खूबसूरत ड्रामेटिक लुक दिखा था। जिसे उन्होंने फुल स्लीव ब्लाउज के साथ पेयर किया था। सेंटर पार्टेड बालों में लो बन के साथ हिना खान अबु जानी संदीप खोसला की रफल साड़ी में तैयार हुई थीं। 

विज्ञापन
White Saree Ideas Inspired By Bollywood Actress Kriti Sanon Hina Khan Rakul Preet Singh See Photos
rakul preet singh - फोटो : instagram
रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह ने सफेद रंग की चिकनकारी वर्क की साड़ी को अवॉर्ड नाइट के लिए चुना था। जिसके साथ फुल स्लीव और प्लजिंग नेकलाइन ब्लाउज को मैच किया गया था। वहीं साड़ी संग रकुल ने बालों में बन बनाया था। न्यूट्रल टोन मेकअप और न्यूड ब्राउन शेड की लिपस्टिक में रकुल काफी ग्रेसफुल दिख रही थीं। 

आप चाहें तो इन एक्ट्रेस की तरह सफेद साड़ी में तैयार हो सकती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed