{"_id":"6380836096e1f27d344455a6","slug":"what-is-black-friday-sale-all-details-you-need-to-know-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Black Friday: क्या है आखिर ब्लैक फ्राईडे, जिस दिन शॉपिंग के लिए हो रही जमकर तैयारी","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Black Friday: क्या है आखिर ब्लैक फ्राईडे, जिस दिन शॉपिंग के लिए हो रही जमकर तैयारी
जहां भी नजर दौड़ाए ब्लैक फ्राईडे का विज्ञापन देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया से लेकर हर वेबसाइट पर ब्लैक फ्राईडे सेल का विज्ञापन लगा है। अगर आप इस खास दिन पर शॉपिंग करने के बारे सोच रहे हैं। तो जरूर करें, हम तो यहां आपको इस खास दिन के बारे में बताने जा रहे हैं। आखिर नवंबर के इस शुक्रवार को ब्लैक फ्राईडे के नाम से क्यों जाना जाता है।
2 of 5
black friday
- फोटो : Pixabay
दरअसल, नवंबर के आखिरी गुरूवार को थैंक्सगिविंग डे मनाया जाता है। जिसके अगले दिन यानी की शुक्रवार को ब्लैक फ्राईडे होता है। इस साल ये खास दिन 26 नवंबर को होगा।
3 of 5
black friday
- फोटो : Pixabay
ब्लैक फ्राईडे के दिन ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर जमकर छूट देते हैं। इस सेल में लोग भी खूब खरीदारी करते हैं। लोगों को लगता है कि ब्लैक फ्राईडे का दिन बेहद खुशनुमा होता है। लेकिन इस दिन के साथ बड़ी ही दुखद घटना जुड़ी हुई है। पहली बार ब्लैक फ्राईडे शब्द का इस्तेमाल फिलाडेल्फिया की पुलिस ने किया था। जब 1950 के दशक में थैंक्सगिविंग डे के अगले दिन शहर में हो रहे फुटबॉल मैच के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई। लेकिन मैच के रद्द होने की वजह से शहर में भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया। जिसकी वजह से पुलिस वालों ने इस दिन को ब्लैक फ्राईडे का नाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
black friday
- फोटो : Pixabay
1961 के दशक में इस दिन को बिग फ्राईडे के नाम से दुकानदारों ने बुलाया। और अपनी दुकान के बाहर शॉपिंग को बढ़ावा देने के लिए लिखा। लेकिन ये ज्यादा मशहूर नहीं हुआ। 1985 के बाद अमेरिका में ये फ्रेज खूब मशहूर हुआ। बड़े बिजनेस स्टोर ने इस नाम को थैंक्सगिविंग डे की सेल से जोड़ लिया।
विज्ञापन
5 of 5
Online Shopping Tips
- फोटो : Istock
अब ब्लैक फ्राईडे सेल केवल अमेरिका ही नहीं पूरी दुनिया में मशहूर हो गया है। इस दिन के साथ लोग क्रिसमस और नए साल के लिए जमकर खरीदारी शुरू कर देते हैं। तो अगर आप भी ब्लैक फ्राईडे के दिन सेल का फायदा उठाना चाहते हैं तो ऑफलाइन से लेकर ऑनलाइन आपको हर सामान पर जमकर छूट मिलेगी। हुई। *
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।