स्टाइलिश और क्लासी लुक के लिए लड़कियां अक्सर अपने आउटफिट पर अधिक ध्यान देती हैं। आज के दौर में महिलाएं काफी फैशन करती हैं, फिर चाहे ड्रेस से हो या फिर ज्वेलरी से। साथ ही वो अपने कपड़ों में फैशन के मुताबिक बदलाव लाती हैं। इसके बाद वो हेयरस्टाइल और मेकअप पर ध्यान देती हैं लेकिन इन तीनों के साथ ही जरूरी है आपकी ड्रेस के मुताबिक एक्सेसरीज को कैरी करना। आपका लुक सही एक्सेसरीज के बिना अधूरा है। किसी भी साधारण आउटफिट और लुक को एक्सेसरीज सवार सकते हैं। वहीं अगर आपकी एक्सेसरीज आपकी ड्रेस से मैच न करें, तो फिर अच्छा लुक भी बिगड़ जाता है। इसलिए आपको कौन सी ड्रेस पर क्या एक्सेसरीज कैरी करनी है और कब व कैसे करनी है, इसके बारे में पता होना चाहिए। तो चलिए जानते है कि आपके पास किन एक्सेसरीज का होना जरूरी है, जो आपको सबसे अलग और खूबसूरत बना सके। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में सबकुछ...
{"_id":"61b4556a98646918c077a9c9","slug":"fashion-tips-carry-these-four-accessories-for-looking-stylish-and-glamorous","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion Tips: स्टाइलिश दिखने के लिए ड्रेस के साथ कैरी करें ये चार एक्सेसरीज, लुक में दिखेगा ग्लैमरस अंदाज","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion Tips: स्टाइलिश दिखने के लिए ड्रेस के साथ कैरी करें ये चार एक्सेसरीज, लुक में दिखेगा ग्लैमरस अंदाज
Sat, 11 Dec 2021 01:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
जंकी ज्वेलरी
- इन दिनों कलरफुल जंकी ज्वेलरी ट्रेंड में है। चमकदार, भड़कीले रंगों वाली इन ज्वेलरी को आप अपने इंडियन और वेस्टर्न दोनों आउटफिट पर कैरी कर सकती हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
ईयररिंग्स
- आपके स्टाइल आइटम्स में ईयररिंग्स को जरूर शामिल करें। झुमके आपके पारंपरिक लुक को अधिक आकर्षक बनाते हैं। वहीं वेस्टर्न वियर के साथ स्टोन या डायमंड के ईयररिंग्स, ड्राप डाउन ईयररिंग्स आदि को कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
हेयर एक्सेसरीज
- आपने पारंपरिक कपड़े पहने हो या कैजुअल आउटफिट कैरी किया हो, सभी के साथ अपने हेयरस्टाइल को भी सेट करना पड़ता है। इसलिए आपके पास हेयर एक्सेसरीज होनी चाहिए। जुड़ा क्लिप्स, खूबसूरत हेयर पिंस के अलावा हेड बैंड रखें। आजकल यूबेला हेड बैंड, फ्लावर डिजाइन हेड बैंड और कई स्टाइल के हेड बैंड का चलन है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी
- ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी से आप अपने सिंपल लुक को हैवी स्टाइल दे सकती हैं। आज कल ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी ट्रेंड में है। किसी भी एथनिक और वेस्टर्न आउटफिट के साथ इस तरह की ज्वेलरी पहनी जा सकती है।