{"_id":"62ff390ce751211507093e52","slug":"fashion-tips-easy-ways-to-make-perfect-hairstyle-with-flowers-for-festive-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hartalika Teej: तीज पर हो रहीं तैयार तो बालों में फूल लगाकर दिखें और भी खूबसूरत, इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Hartalika Teej: तीज पर हो रहीं तैयार तो बालों में फूल लगाकर दिखें और भी खूबसूरत, इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन
हरतालिका तीज का व्रत इस साल 31 जुलाई को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत करती हैं और शाम के समय माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं। हरतालिका तीज पर भी महिलाएं पूरे सोलह श्रृंगार कर तैयार होती हैं। ऐसे में आपने भी अपने लिए आउटफिट चुन लिया होगा। लेकिन अगर आप परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो हेयरस्टाइल पर जरूर ध्यान दें। हेयरस्टाइल की मदद से पूरे लुक को परफेक्ट बनाया जा सकता है।
2 of 6
बालों में गजरा
- फोटो : instagram
अगर आप पूजा के लिए साड़ी या लहंगा पहनने वाली हैं। तो उसके साथ बालों में फूल लगाकर पारंपरिक लुक पा सकती हैं। इन दिनों गजरा और फूल बालों में लगाने का काफी ज्यादा ट्रेंड है। और ये दिखने में बेहद खूबसूरत लगता है। अगर आपकी शादी के बाद पहली तीज है तो इस बार बालों में फूल लगाने के इन लुक्स को ट्राई कर सकती हैं।
3 of 6
गजरा स्टाइल
- फोटो : instagram/weddingwireindia
साड़ी या लहंगे के साथ बालों में जूड़ा काफी खूबसूरत लगता है। साथ ही आप इसे पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक देने के लिए गुलाब से सजा सकती हैं। जूड़ें आप चाहे तो कई सारे गुलाब लगाकर जूड़े को ढंक लें। या फिर आलिया भट्ट की तरह खुले बालों में एक गुलाब भी लगा सकती हैं। दोनों ही लुक परफेक्ट लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
alia bhatt
- फोटो : instagram
आप चाहे तो बालों में सफेद फूलों के गजरे को भी लगा सकती हैं। इसे लगाने के लिए पूरे जूड़े में गजरे को चारों तरफ से लपेटे। कई परत में लपेटकर जूड़े को आधा ढंक दें। ये बेहद खूबसूरत लगेगा।
विज्ञापन
5 of 6
marigold
- फोटो : Istock
अगर आपके पास गुलाब के फूल या फिर गजरा नही है तो गेंदे के फूल को ट्राई करें। ये फूल भी बालों में काफी आकर्षक लगेंगे। आप चाहें तो बालों में लंबी चोटी बनाकर उसे गेंदे की लड़ी से लपेट सकती हैं। ये देखने में बिल्कुल अलग लेकिन खूबसूरत लगेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।