फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: बसंत के मौसम में ट्राई करें फ्लोरल प्रिंट के आउटफिट, सबसे अलग दिखेगा अंदाज

Sat, 28 Jan 2023 12:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 28 Jan 2023 12:01 PM IST
विज्ञापन
Fashion Tips: Floral Print Outfits Ideas For Vibrant Look In Spring Season In Hindi
फ्लोरल आउटफिट - फोटो : instagram

Fashion Tips Floral Print Outfits Ideas: इन दिनों न तो बहुत अधिक सर्दी है और न ही गर्मी। इस मौसम में कहीं बाहर जा रहे हैं या किसी कार्यक्रम व पार्टी में शामिल होना है तो अपने आउटफिट में फ्लोरल प्रिंट स्टाइल शामिल करें। बसंत के मौसम में फ्लोरल आउटफिट आपके लुक में चार चांद लगा सकता है। फ्लोरल आफटफिट फैशन ट्रेंड में भी हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियों को कई मौके पर फ्लोरल प्रिंट आउटफिट में देखा गया है। फ्लोरल आउटफिट में आपको कई विकल्प भी मिल रहे हैं। अगर लड़कियां पारंपरिक साड़ी या सूट पहनना चाहती हैं, तो भी खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट को अपना सकती हैं। वेस्टर्न ड्रेस जैसे टाॅप, ट्यूनिक और गाउन में भी आपको आकर्षक फ्लोरल प्रिंट का विकल्प मिलेगा। मौके के मुताबिक, किसी भी पसंदीदा स्टाइल की आउटफिट पहन रही हों, उस में फ्लोरल प्रिंट का टच आपको सबसे अलग दिखाएगा। अगली स्लाइड्स में ट्रेंडी फ्लोरल प्रिंट आउटफिट को स्टाइल करने के टिप्स दिए जा रहे हैं, ताकि आप सबसे आकर्षक दिखें।

Fashion Tips: Floral Print Outfits Ideas For Vibrant Look In Spring Season In Hindi
फ्लोरल साड़ी में शहनाज - फोटो : instagram

फ्लोरल प्रिंट साड़ी

बाजार में इन दिनों फ्लोरल प्रिंट साड़ियां छाई हुई हैं। रोजमर्रा से लेकर पार्टी के मौके तक आप फ्लोरल प्रिंट साड़ी को कैरी कर सकती हैं। आलिया भट्ट से लेकर जान्हवी कपूर तक ने खास मौकों पर फ्लोरल प्रिंट साड़ी को चुना। जॉर्जेट, शिफॉन और ऑर्गेंजा आदि फैब्रिक में आपको आकर्षक फ्लोरल प्रिंट मिल जाएंगे।   

Fashion Tips: Floral Print Outfits Ideas For Vibrant Look In Spring Season In Hindi
फ्लोरल कुर्ता - फोटो : instagram

फ्लोरल प्रिंट कुर्ता सेट

अगर आप कुर्ता सेट कैरी करना चाहती हैं तो भी आप फ्लोरल प्रिंट के कुर्ता सलवार में सबका ध्यान खींच सकती हैं। प्लाजो, पैंट, शरारा जैसे आउटफिट में भी आपको फ्लोरल प्रिंट बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। पार्टी में हैवी अंगरखा स्टाइल कुर्ता सेट कैरी कर रही हैं, तो फ्लोरल प्रिंट में आउटफिट को अपना सकती हैं। पाकिस्तानी अभिनेत्रियों के बीच यह स्टाइल बहुत चलन में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips: Floral Print Outfits Ideas For Vibrant Look In Spring Season In Hindi
शहनाज का फ्लोरल लहंगा - फोटो : instagram

फ्लोरल लहंगा 

अगर भाई या बहन की शादी है और आप लहंगा पहनना चाहती हैं तो फ्लोरल प्रिंट लहंगा स्टाइल को अपनाएं। पारंपरिक लहंगे से अलग इस तरह के फ्लोरल प्रिंट लहंगा आपको मॉर्डन लुक देंगे। फ्लोरल प्रिंट लहंगा में आप मिरर वर्क, हेवी एंब्रॉयडरी वाले ब्लाउज या क्राॅप टाॅप को टीमअप करके अपने लुक को प्रभावी बना सकती हैं।   

विज्ञापन
Fashion Tips: Floral Print Outfits Ideas For Vibrant Look In Spring Season In Hindi
फ्लोरल आउटफिट में कटरीना - फोटो : instagram

फ्लोरल ड्रेस

अगर आप मिडी, मैक्सी ड्रेस, टाॅप या गाउन जैसे वेस्टर्न आउटफिट पहन रही हैं तो फ्लोरल प्रिंट में आपको बेहतर विकल्प मिल सकते हैं। फ्लोरल क्राॅप टाॅप के साथ स्कर्ट, फ्लोरल मिड थाई ड्रेस या लॉन्ग गाउन में आप लंच पार्टी या डिनर डेट पर काफी स्टाइलिश लग सकती हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed