फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips For Men : अगर ट्रेंडी के साथ दिखना है स्टाइलिश तो ट्राई करें ये ड्रेसिंग टिप्स

Mon, 10 Apr 2023 12:41 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 10 Apr 2023 12:41 PM IST
सार

आज हम आपको ड्रेसिंग के कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप अपना पूरा लुक बदल सकते हैं।

विज्ञापन
Fashion Tips For Men best dressing tips for Men for all occasions
Fashion Tips For Men - फोटो : pixa

Fashion Tips For Men : आज के समय में हर कोई सबसे अलग और स्टाइलिश दिखना चाहता है। लड़कियों के लिए तो ये काफी आसान होता है। उनके पास कपड़ों से लेकर मेकअप और इसके अलावा भी कई तरह की एक्सेसरीज होती हैं, जिसे कैरी करके वो स्टाइलिश और ट्रेंडी दिख सकती हैं। पर, लड़कों के साथ कई तरह की समस्या सामने आती हैं। लड़कों के लिए सिर्फ कपड़े ही ऐसा ऑप्शन हैं, जिन्हें कैरी करके वो ट्रेंडी और स्टाइलिश दिख सकते हैं।



अगर आप कहीं जाते समय गलत तरीके के आउटफिट का चयन करेंगे तो इससे आपकी पर्सनेलिटी भी दिखाई देगी। इसी के चलते आज हम आपको ड्रेसिंग के कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप अपना पूरा लुक बदल सकते हैं। हर लड़के के लिए ये टिप्स जानना बेहद जरूरी है तो आइए देर ना करते हुए आपको भी इन टिप्स के बारे में बताते हैं। 

Fashion Tips For Men best dressing tips for Men for all occasions
men - फोटो : pixa

कपड़ों की फिटिंग का रखें ध्यान

कपड़े खरीदते वक्त इस बात का खास ध्यान रखें कि इनकी फिटिंग सही हो। अगर आपका आउटफिट ढीला होगा तो ये देखने में बेहद अजीब लगेगा। वहीं ज्यादा टाइट आउटफिट देखने में तो अजीब लगते ही हैं और इसे पहन कर आप कंफर्टेबल भी नहीं रह पाएंगे। 

Fashion Tips For Men best dressing tips for Men for all occasions
Varun Dhawan - फोटो : instagram

कपड़ों के रंगों का रखें ध्यान

फंक्शन के हिसाब से कपड़ों के रंगों का चयन करें। जींस या पैंट के साथ किस रंग की टी-शर्ट या शर्ट सही तरीके से मैच करेगी इस बात का खास ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips For Men best dressing tips for Men for all occasions
iron - फोटो : social media

कपड़ों पर ना दिखें सिलवटें

कपड़े पहनते वक्त इस बात का खास ध्यान रखें इन पर जरा भी सिलवटे ना हों। इन्हें फोल्ड करते वक्त भी सही से करें ताकि इसकी शेप खराब ना हो 

विज्ञापन
Fashion Tips For Men best dressing tips for Men for all occasions
Shoes - फोटो : iStock

जूतों का रखें खास ध्यान

लड़कों के लुक में उनके जूतों का काफी अहम रोल होता है। ऐसे में अपने जूतों को साफ रखें। जूते आपके आउटफिट के हिसाब से ही होने चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed