{"_id":"67ac7498a9a9d6c5f30ddeb2","slug":"fashion-tips-for-short-height-girls-how-to-look-tall-without-heels-2025-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion Tips: बिना हील्स के भी दिखेंगी लंबी, बस कपड़े पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion Tips: बिना हील्स के भी दिखेंगी लंबी, बस कपड़े पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 12 Feb 2025 04:27 PM IST
सार
अगर आप बिना हील्स पहने भी लंबी और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो आपको अपने कपड़ों के स्टाइल और फिटिंग पर थोड़ा ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
बिना हील्स के भी दिखेंगी लंबी, बस कपड़े पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : instagram
Fashion Tips: लड़कियां अपने लुक को लेकर काफी संवेदनशील रहती हैं। वो अपने हर लुक को परफेक्ट बनाने के लिए चीजें खरीदती रहती हैं। खासतौर पर जिन लड़कियों की हाइट कम होती है। उन्हें इस बात से भी फर्क पड़ता है कि किस कपड़े में उनकी हाइट लंबी लग रही है और किसमें छोटी। ये बात सुनकर आपको भी अजीब लगा होगा पर ये सच है।
Trending Videos
पहनें हाई-वेस्ट आउटफिट्स
- फोटो : instagram
पहनें हाई-वेस्ट आउटफिट्स
- यदि आप अपनी हाइट को लंबा दिखाना चाहती हैं तो हाई-वेस्ट जींस, ट्राउज़र्स, स्कर्ट या पैंट्स पहनें।
- ऐसे आउटफिट्स पहनने से आपके पैर लंबे दिखते हैं और इससे आपकी ओवरऑल हाइट ज्यादा लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोनोक्रोम लुक अपनाएं
- फोटो : instagram
मोनोक्रोम लुक अपनाएं
- जब आप एक ही रंग के कपड़े पहनती हैं, तो आपका लुक लंबा और स्लिम नजर आता है।
- जैसे कि यदि ब्लैक टॉप कैरी कर रही हैं तो जींस भी ब्लैक रंग की ही कैरी करें, तभी आपका लुक अच्छा दिखेगा।
- मोनोक्रोम लुक के लिए डार्क रंगों का चयन करें।
वर्टिकल (लंबी) लाइनिंग वाले कपड़े चुनें
- फोटो : instagram
वर्टिकल (लंबी) लाइनिंग वाले कपड़े चुनें
- वर्टिकल स्ट्राइप्स (लंबी धारियां) शरीर को लंबा दिखाने में मदद करती हैं, जबकि हॉरिजॉन्टल (आड़ी) धारियां आपको छोटा दिखा सकती हैं।
- इसलिए यदि लाइन्स वाले कपड़े खरीद रही हैं तो उसकी धारियों का ध्यान रखें, वरना आपका लुक खराब दिखेगा।
विज्ञापन
वी-नेक और डीप नेकलाइन वाले टॉप पहनें
- फोटो : instagram
वी-नेक और डीप नेकलाइन वाले टॉप पहनें
- सही नेकलाइन भी आपको लंबा या फिर छोटा दिखाने में मदद करती है।
- दरअसल, वी-नेक या डीप नेकलाइन से गर्दन लंबी दिखती है, जिससे ओवरऑल हाइट ज्यादा लगती है।
- इन नेकलाइन के साथ आप स्लीवलेस या ऑफ-शोल्डर टॉप भी ट्राई कर सकती हैं।