हर लड़की स्टाइलिश और फैशनेबल दिखना चाहती है। इसके लिए लड़कियां फैशन ट्रेंड को अपनाती हैं। डिजाइनर आउटफिट से लेकर अभिनेत्रियों के ट्रेंडी लुक को कॉपी करती हैं। लेकिन इन सब के चक्कर में लड़िकयां ये भूल जाती हैं कि उनकी बॉडी टाइप पर कैसा लुक प्रभावी होगा। कई बार लड़कियां ऐसी आउटफिट का चयन कर लेती हैं, तो लेटेस्ट फैशन की तो होती है लेकिन उनके ऊपर वह उपयुक्त नहीं लगती। जैसे लंबी और कम हाईट की लड़कियों के ड्रेसिंग स्टाइल में फर्क होना चाहिए। सुंदरता या आकर्षक लुक पाने के लिए लड़कियों की कम या ज्यादा हाइट से फर्क नहीं पड़ता लेकिन फैशन ट्रेंड को फॉलो करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जो ड्रेस या स्टाइल वो अपना रही हैं वो उनकी हाइट को और कम न दिखाए। ऐसे में आज हम शॉर्ट हाइट गर्ल्स को उन फैशन ट्रेंड के बारे में बताने जा रहे हैं जो उन्हें बिल्कुल भी फॉलो नहीं करने चाहिए। इससे उनकी हाइट कम लगेगी। अगली स्लाइड्स में जानिए कपड़ो से लेकर फुट वियर तक कम लंबाई वाली लड़कियों को क्या नहीं कैरी करना चाहिए।
आज का फैशन टिप्स: कम हाइट वाली लड़कियां भूलकर भी न करें ये पांच फैशन ट्रेंड फॉलो, लुक हो जाएगा खराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींस का चयन करें ध्यान से
कम लंबाई वाली लड़कियों को अपने कपड़ो के सेलेक्शन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आप जींस पहन रही हैं तो ओवर साइज्ड जींस पहनने से बचें। इस तरह की जींस भले ही कंफर्टेबल हो लेकिन इससे आपकी हाइट छिप जाती है। ऐसे में कम लंबी लड़कियों की हाइट और कम लगने लगती है। जींस पहनना ही चाहती हैं तो हाई वेस्ट जींस का चयन करें। हाई वेस्ट जींस आपकी टांगों को लंबा दिखाती हैं।
कम लंबी लड़कियां न पहनें ये ड्रेस
कई लड़कियां मिडी ड्रेस या स्कर्ट पहनना पसंद करती हैं लेकिन उन्हें ऐसी ड्रेस कैरी करने से पहले अपनी हाइट का ध्यान रखना चाहिए। कम लंबी लड़कियां मिडी ड्रेस या स्कर्ट न पहनें। इसमें आपकी लंबाई कम लगती है। अगर आप मिडी पहनना चाहती हैं तो आप शॉर्ट स्कर्ट या फिर फुल लॉन्ग लेंथ स्कर्ट पहनें। इसमें आपकी टांगे लंबी दिखाई देंगी और हाइट अधिक लगेगी।
हेयर स्टाइल
जिन लड़कियों की हाइट कम हो, वह हेयर स्टाइल पर भी ध्यान दें। छोटी हाइट वाली लड़कियों को लंबे बाल नहीं रखने चाहिए। आप मिड साइज हेयरकट लें या फिर छोटे बाल रखें। इस तरह का हेयरकट आपके नेक लाइन को हाइलाइट करता है और आपका लुक अधिक आकर्षक लगता है।
शॉर्ट हाइट गर्ल का बैग
अक्सर लड़कियां अपने लुक को स्टाइलिश दिखाने के लिए ट्रेंडी पर्स और बैग कैरी करती हैं। अपने आउटफिट के मुताबिक बैग का चयन करती हैं लेकिन उन्हें हाइट का भी ध्यान रखना चाहिए। कम लंबी लड़कियों को ओवरसाइज बैग कैरी नहीं करना चाहिए। इससे आपकी हाइट कम लगती है। आप मिड साइज बैग ले सकती हैं।