फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips : स्लिम बॉडी में दिखना है हेल्दी तो ये टिप्स अपना सकते हैं लड़के, दिखेंगे स्टाइलिश

Thu, 04 May 2023 12:04 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 04 May 2023 12:04 PM IST
सार

अगर आप भी दुबले पतले हैं, पर हेल्दी और स्टाइलिश दिखना चाहते हैं तो ये लेख आपकी इसमें मदद कर सकता है।

विज्ञापन
Fashion Tips for skinny men's for looks stylish and muscular
Fashion Tips - फोटो : istock

Fashion Tips : आपने लड़कियों को अक्सर अपने आउटफिट और लुक्स को लेकर परेशान देखा होगा। चाहे कहीं जाना हो या फिर किसी कार्यक्रम को अटेंड करना हो, लड़कियां इसके लिए अपनी बॉडी के हिसाब से आउटफिट का चयन करती हैं। पर, लड़कों के साथ ऐसा नहीं है। वो कहीं भी कुछ भी पहन लेते हैं। जिस वजह से कई बार उनका ड्रेसिंग सेंस काफी अजीब हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको दुबले-पतले लड़कों के लिए कुछ ऐसे फैशन टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप भी स्टाइलिश दिख सकते हैं।



दरअसल, दुबले-पतले लड़के जब अपनी हेल्थ के हिसाब के आउटफिट नहीं पहनते तो देखने मे बेहद अजीब लगते हैं। तो अगर आप भी दुबले पतले हैं, पर हेल्दी और स्टाइलिश दिखना चाहते हैं तो ये लेख आपकी इसमें मदद कर सकता है। आगे बताई गई टिप्स को फॉलो करके अगर आप कपड़े पहनना शुरू कर देंगे तो आपका लुक काफी स्टनिंग दिखेगा। तो आइए देर ना करते हुए आपको ये टिप्स बताते हैं। 

Fashion Tips for skinny men's for looks stylish and muscular
Fashion Tips - फोटो : instagram

स्ट्राइप से रहें दूर

अगर आप पतले-दुबले हैं तो तो स्ट्राइप वाले कपड़ों से दूरी बना लें। ये आपको और पतला दिखाने में मददगार होती हैं। अगर आप एक पैटर्न वाले शख्स हैं तो चेक और प्रिंटेड शर्ट और टीशर्ट को कैरी कर सकते हैं।

Fashion Tips for skinny men's for looks stylish and muscular
Fashion Tips - फोटो : instagram

लेयर्ड कपड़ों से बनाएं दूरी

पतले लड़कों को लेयर्ड कपड़ो से दूर ही रहना चाहिए। अगर आप ज्यादा लेयर वाले कपड़े पहनेंगे तो देखनें में ये बेहद अजीब लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips for skinny men's for looks stylish and muscular
Fashion Tips - फोटो : instagram

सफेद कपड़ों को कहें हैलो

दुबले लड़के अगर व्हाइट रंग के कपड़े पहनेंगे तो वो हेल्दी लगने लगेंगे। सफेद के साथ आप लाइट शेड्स के अन्य कपड़े भी कैरी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Fashion Tips for skinny men's for looks stylish and muscular
Fashion Tips - फोटो : instagram

फिटिंग का रखें ध्यान

पतले लड़कों को हमेशा सही साइज के कपड़े पहनने चाहिए। अगर आप टाइट कपड़े पहनेंगे तो इसमें आप और पतले लगेंगे। वहीं अगर आप ओवरसाइज कपड़े पहनेंगे तो ये देखनें में बेहद अजीब लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed