Fashion Tips: साड़ी या लहंगा हमेशा से ही सादगी का प्रतीक माना जाता है। इसे भारतीय महिलाएं पूजा-पाठ से लेकर शादी-विवाह के कार्यक्रमों में पहनती हैं। लेकिन बदलते समय के साथ अब साड़ी ग्लैमर का भी प्रतीक है। मॉडलिंग शो से लेकर क्लब तक में अब महिलाएं साड़ी कैरी करना पसंद करती हैं। इसे बैकलेस ब्लाउज के साथ ग्लैमरस अंदाज में कैरी किया जा सकता है।
Fashion Tips: पहनना है बैकलेस ब्लाउज तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना लुक दिखेगा अजीब सा
यदि आप बैकलेस ब्लाउज पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। तभी आपका लुक अच्छा दिखेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीठ होनी चाहिए साफ
यदि आप बैकलेस पहन रही हैं तो आपकी पीठ साफ होनी चाहिए। यदि पीठ साफ नहीं होगी तो लुक अजीब सा लगेगा। इसलिए चाहें तो बैकलेस पहनने से पहले अपनी पीठ को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके लिए आप किसी घरेलू सक्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं।
सही इनरवियर का करें चयन
बैकलेस पहनसे समय अक्सर महिलाएं ये गलती करती हैं। यही इनरवियर न चुनकर वो अपना लुक बिगाड़ लेती हैं। जबकि आपको बैकलेस पहनते समय हमेशा सही इनरवियर का सिलेक्शन करना चाहिए। इधर-उधर से दिखने वाली स्टेप आपका पूरा लुक बिगाड़ देगी। इसलिए हमेशा जैसा बैकलेस ब्लाउज पहनें, उसी के हिसाब से इनरवियर पहनें।
ब्लाउज की फिटिंग हो सही
बैकलेस ब्लाउज की फिटिंग यदि सही नहीं होगी तो ये आपको असहज कर सकता है। इसे बनवाते समय इसकी फिटिंग का खास ध्यान रखें। ये न तो टाइट होना चाहिए और न ही ढीला। दोनों ही तरह से ये आपको परेशान कर सकता है। इसलिए हमेशा ऐसा ब्लाउज बनवाएं, जिसकी फिटिंग एकदम सही हो।
पैडेड बनवाएं
यदि आप बैकलेस ब्लाउज के साथ अंदर कुछ नहीं पहनना चाहती हैं तो इसे पैडेड बनवाएं। पैडेड ब्लाउज आपको सहज रहने में मदद करेगा। वरना कई बार इनरवियर की स्टेप्स आपको उलझन में डाल सकती हैं। पैडेड ब्लाउज बनवाते समय ध्यान रखें कि पैड का साइज एकदम सही हो, वरना इससे भी आप परेशान हो सकती हैं।