फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips : हाई हील्स पहनकर चलने में होती है दिक्कत तो अपनाएं ये तरीके, रहेंगी कंफर्टेबल

Wed, 03 May 2023 01:43 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 03 May 2023 01:43 PM IST
सार

आज हम आपको हील्स पहनने के कुछ खास टिप्स बताएंगे, जिनको फॉलो करके आप आसानी से हील्स पहन सकती हैं। 

विज्ञापन
Fashion Tips for wearing heels in wedding heels for comfortable look
heels

Fashion Tips : हर लड़की को हाई हील्स पहनना काफी पसंद होता है। इसे पहनने से ना सिर्फ लड़कियों में आत्म विश्वास आता है बल्कि वो फैशनेबल भी लगती हैं। लड़की की हाइट चाहे कितनी भी हो, पर उन्हें हील्स पहनना काफी अच्छा लगता है। भले ही कोई लड़की कितनी भी स्टाइलिश हो, पर उन्हें हील्स पहनने में परेशानी जरूर होती है। हील्स पहनने से पैरों में दर्द होने लगता है। वहीं अगर आप अपने शरीर के हिसाब से हील्स नहीं पहनेगीं तो ये परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है।



अक्सर ये देखा जाता है कि, लड़कियों को हाई हील्स पहनने की आदत नहीं होती है, क्योंकि वो रोजाना हील्स नहीं पहनतीं। ऐसे में किसी खास ओकेजन पर हाई हील्स पहनने के चलते उनके पैरों में दर्द और खिंचाव होने लगता है। जिसकी वजह से ही लड़कियां काफी असहज महसूस करने लगती हैं और हाई हील्स पहनने से कतराना शुरू कर देती हैं। इसी के चलते आज हम आपको हील्स पहनने के कुछ खास टिप्स बताएंगे, जिनको फॉलो करके आप आसानी से हील्स पहन सकती हैं। 

Fashion Tips for wearing heels in wedding heels for comfortable look
High Heels - फोटो : istock

हील्स के साइज का रखें ध्यान

हील्स खरीदते वक्त इसके साइज का ध्यान जरूर रखें। अगर ये ढीली होगी तो बार-बार पैर मुड़ने लगेगा। वहीं अगर हील्स टाइट हुुईं तो आप खुद ही असहज रहेंगी। 

Fashion Tips for wearing heels in wedding heels for comfortable look
high heels

पहले से करें प्रैक्टिस

अगर आप कार्यक्रम के पहले से ही हील्स पहनने की प्रैक्टिस करेंगी तो आपको इसकी आदत हो जाएगी। अगर हील्स पहनने से आपके पैरों में दर्द होता है तो पैरों की सिकाई जरूर करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips for wearing heels in wedding heels for comfortable look
high heels - फोटो : getty images

ब्लॉक हील्स से करें शुरूआत

अगर आपने अभी तक कभी हील्स नहीं पहनी हैं तो सबसे पहले ब्लॉक हील्स को ही ट्राई करें। ये काफी कंफर्टेबल होती हैं। कभी भी पहली बार पेंसिल हील्स ना पहनें। 

विज्ञापन
Fashion Tips for wearing heels in wedding heels for comfortable look
heels

पम्प्स हील्स कर सकती हैं ट्राई

अगर आप पेंसिल हील्स नहीं पहनना चाहती हैं तो पम्प्स पहनने से शुरुआत कर सकती हैं। 2-3 इंच लम्बी हील्स पहनकर ही हील्स पहनने की शुरुआत करें। जब आदत पड़ जाए तो और ज्यादा लंबी हील्स पहन सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed