फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: दोबारा फैशन में आ रहा पुराना स्टाइल, जानें 2025 में कैसा रहेगा ट्रेंड

Fri, 24 Jan 2025 05:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 24 Jan 2025 05:22 PM IST
सार

नए साल में नया फैशन आजमाएं और खुद को ताजगी से भरें। ट्रेंडिंग रंगों, स्टाइलिश लुक और वाइब्रेंट एक्सेसरीज के साथ अपने वार्डरोब को अपडेट करें।
 

विज्ञापन
Fashion Tips for woman in hindi aaj kal kaise outfit trend me hain
हमेशा दिखना है स्टाइलिश तो समय के साथ करें फैशन में बदलाव - फोटो : instagram

Fashion Tips: साल बदलता है। फैशन बदलता है। कभी 70-80 का फैशन दोबारा ट्रेंड में आ जाता है तो कभी कुछ नया ही देखने को मिलता है। 2025 का यह साल भी फैशन में बहुत कुछ नया तो कुछ पुराना लेकर आया है। इसमें परंपरा का साथ है तो आधुनिकता का स्टाइल भी। ऐसे में कई फैशन लवर्स के मन में सवाल होगा कि ये कौन से नए फैशन ट्रेंड्स हैं, जो इस साल राज करने वाले हैं।

Fashion Tips for woman in hindi aaj kal kaise outfit trend me hain
वेस्टर्न ड्रेसेस - फोटो : instagram

वेस्टर्न ड्रेसेस

इस साल वेस्टर्न ड्रेसेस में कुछ प्रमुख ट्रेंड्स देखने को मिल सकते हैं, जिनमें सस्टेनेबल फैब्रिक और इको-फ्रेंडली डिजाइन की मांग बढ़ेगी। मिनिमलिस्टिक स्टाइल के साथ क्लासिक, सदाबाहर और सिंपल कट्स ट्रेंड में रहेंगे। यह साल आरामदायक फैशन का होगा। साथ ही तकनीक और फैशन का मिश्रण, जैसे कि स्मार्ट फैब्रिक्स खासे पसंद किए जाएंगे। इसके साथ ही मिनी स्कर्ट का ट्रेंड भी खूब देखा जाएगा, जिसे लड़कियां इस सर्दी के मौसम में गरम स्टॉकिंग्स के साथ पहन रही हैं।

Fashion Tips for woman in hindi aaj kal kaise outfit trend me hain
फ्यूजन फिर भाएगा - फोटो : instagram

फ्यूजन फिर भाएगा

पायजामे के साथ कुर्ता, क्रॉप टॉप के साथ साड़ी और ट्यूनिक्स के साथ पहना जाने वाला प्लाजो फ्यूजन के कुछ उदाहरण हैं, जो इस साल खूब चलन में रहेंगे। इसमें परंपरागत परिधानों के साथ पश्चिमी परिधानों का तड़का इन्हें ग्लैमरस लुक देगा। सबसे लोकप्रिय और हॉट फ्यूजन ट्रेंड में एथनिक जंप सूट शामिल है। यह भारतीय पैटर्न और कपड़ों के साथ संयुक्त रूप से बनाए जाएंगे, जो आधुनिक महिलाओं को एक स्टाइलिश और अनूठा लुक देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips for woman in hindi aaj kal kaise outfit trend me hain
कलर, जो शालीनता लाएं - फोटो : instagram

कलर, जो शालीनता लाएं

लहंगों से लेकर सलवार-कमीज तक बोल्ड रंग पहनावे को जीवंत बनाएंगे। बेज, ऑलिव और पेस्टल पिंक जैसे न्यूट्रल शेड्स भी उन महिलाओं के लिए स्टाइल में हैं, जो पहनावे में शालीनता और सुंदरता पसंद करती हैं। कई अन्य रंग, जैसे-चेरी रेड, सेलेस्टियल येलो, ऑलिव ग्रीन, लैवेंडर और सॉफ्ट पिंक भी चलन में रहेंगे।

विज्ञापन
Fashion Tips for woman in hindi aaj kal kaise outfit trend me hain
स्लीव्स में खास - फोटो : instagram

स्लीव्स में खास

आस्तीन में इस साल डिजाइनर बेल, पफ और फ्लेयर्ड डिजाइन ट्रेंड में रहेंगे। ये स्लीव्स कपड़ों में वॉल्यूम और स्टाइल जोड़ते हुए एथनिक ड्रेस को एक स्टाइलिश लुक देती हैं। पफ स्लीव्स सलवार-कमीज सेट को एक क्यूट लुक देती हैं। स्टेटमेंट स्लीव्स उन महिलाओं के लिए आदर्श हैं, जो अपनी एथनिक ड्रेस को खास लुक देना चाहती हैं और कुछ नया प्रयोग करना चाहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed