आजकल फैंसी पैंट्स का ट्रेंड हैं। बी-टाउन की अभिनेत्रियों को अक्सर पैंट्स में स्पाॅट किया जाता है। पैंट आरामदायक और सहज होने के साथ ही स्टाइलिश लुक भी देती है। आम लड़कियां भी कैजुअल लुक के लिए फटाफट तैयार होने के दौरान पैंट को ही पहला विकल्प बनाती हैं। झटपट पैंट और टॉप व टी शर्ट पहन कर तैयार हो जाती हैं। ये तो रही कैजुअल लुक की बात, लेकिन अगर आप अपने इसी कैजुअल लुक को बेहतर बनाना चाहती हैं और कैजुअल वियर में स्टाइल को एड करना चाहती हैं तो पैंट के कई विकल्पों का चयन करें। बाजार में कई तरह की ट्रेंडी और फैंसी पैंट्स उपलब्ध हैं। ये फैंसी पैंट आपको स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक तो देती ही हैं, साथ ही आसानी से कहीं भी किसी भी मौके पर कैरी की जा सकती हैं। कैजुअल लुक चाहिए हो या पार्टी के लिए तैयार होना हो, इन पैंट्स को आप अपने वार्डरोब में शामिल करके खुद को बेहतर तरीके से स्टाइल दे सकती हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए उन ट्रेंडी पैंट्स के बारे में जो आपको देंगी स्टाइलिश लुक।
Fashion Tips: इन फैंसी पैंट को लड़कियां अपने वॉर्डरोब में जरूर करें शामिल, मिलेगा एक्ट्रेस जैसा लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई वेस्ट पैंट
ब्रालेट या क्राॅप टाॅप के साथ हाई वेस्ट पेंट का लुक काफी ट्रेंडी और क्लासी दिखता है। आप हाई वेस्ट पैंट को अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं।
लेदर पैंट
लेदर पैंट काफी स्टाइलिश लुक देती है। क्राॅप टाॅप या पेपलम टाॅप के साथ लेदर पैंट को पेयर करें।
कलरफुल स्टाइलिश पैंट
इस तरह की फैंसी और स्टाइलिश पैंट को आप किसी भी टी शर्ट या ब्लेजर को पेयर करें। मेचिंग या कंट्रास्ट पैंट को टाॅप के साथ पेयर करें।
शिमरी पैंट
इन दिनों शिमरी आउटफिट लड़कियों की पहली पसंद बने हुए हैं। साड़ी- लहंगा से लेकर वेस्टर्न ड्रेस में शिमरी स्टाइल काफी ट्रेंड में हैं। आप शिमरी पैंट को भी अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। इस तरह की पैंट आप पार्टी के मौके पर कैरी करें। प्लेजर, टाॅप, पेपलम के साथ पहनें।