खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए लड़कियां कई चीजें करती हैं। वो एक अच्छा मेकअप लेती हैं, एक अच्छी ड्रेस कैरी करती हैं और अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं। तब जाकर उनका लुक कंप्लीट हो पाता है। लेकिन क्या आपको नहीं लगता कि आप कुछ भूल रहे हैं? अगर नहीं, तो चलिए हम बताते हैं। दरअसल, स्टाइलिश दिखने के लिए बेहद जरूरी है कि आप एक अच्छा हेयरकट करवाएं। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं कि आप किसी की भी देखा देखी अपने बालों को कटवा लें। इसकी जगह पर आपको अपने फेस शेप के हिसाब से ही अपना हेयरकट करवाना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे आसानी से अपने लिए एक प्यारा और खूबसूरत हेयरकट चुन सकते हैं, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सके। अगली स्लाइड्स में आप हेयरकट के बारे में जानेंगे...
{"_id":"614dac0c8ebc3e046034ea2a","slug":"fashion-tips-four-best-haircuts-for-face-shape","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टिप्स जो हैं काम के: एक अच्छा हेयरकट आपको बनाता है खूबसूरत, जानें किस फेस शेप के लिए कौन सा बेस्ट","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
टिप्स जो हैं काम के: एक अच्छा हेयरकट आपको बनाता है खूबसूरत, जानें किस फेस शेप के लिए कौन सा बेस्ट
Sat, 25 Sep 2021 06:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 25 Sep 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
फेस शेप के हिसाब से कौन सा हेयर कट सही है
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेस शेप के हिसाब से कौन सा हेयर कट सही है
- फोटो : istock
ओवल फेस शेप
- जिन लोगों का चेहरा ओवल यानी अंडाकार शेप का होता है, उन्हें कभी भी स्ट्रेट यानी सीधे बाल नहीं करवाने चाहिए, क्योंकि ये उन पर अच्छे नहीं लगते हैं। तो ऐसे लोग पॉइंट लेयर्स हेयरकट, लॉन्ग हेयर कट, फेदर हेयर कट और लेयर्ड हेयरकट करवा सकते हैं।
फेस शेप के हिसाब से कौन सा हेयर कट सही है
- फोटो : istock
हार्ट फेस शेप
- हार्ट फेस शेप वाले लोग किसी भी तरह का हेयरकट ले सकते हैं, क्योंकि इनके फेस के हिसाब से इन पर सब कुछ अच्छा ही लगता है। वहीं, खासतौर पर इन लोगों पर कर्ली, लंबे और छोटे बाल काफी जंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फेस शेप के हिसाब से कौन सा हेयर कट सही है
- फोटो : istock
राउंड फेस शेप
- जिनके चेहरे का शेप राउंड यानी गोल होता है, उनके चेहरे पर बहुत छोटे या बहुत लंबे बाल अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे चेहरा बल्की नजर आ सकता है। इसलिए आप इसकी जगह पर क्वीन हेयरकट, स्टेप हेयरकट, बॉब कट और बॉली ग्रेजुएशन हेयरकट ले सकते हैं।
विज्ञापन
फेस शेप के हिसाब से कौन सा हेयर कट सही है
- फोटो : iStock
स्क्वेयर फेस शेप
- वैसे तो स्क्वेयर फेस शेप के लोग काफी कम होते हैं या आपको देखने को भी न मिले। लेकिन इस तरह के लोगों पर एक लाइन लॉन्ग बॉब हेयर कट, पिक्सी हेयरकट, बॉब क्लासिक हेयरकट और फुल फ्रिंज हेयरकट अच्छा लगता है। वहीं, ये लोग अपने बालों को स्ट्रेट यानी सीधे भी करवा सकते हैं।