फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेनेलिया डिसूजा ने पहनी ब्लू फ्लोरल पैंट, जान लीजिए इसकी कीमत

Sat, 25 Sep 2021 02:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 25 Sep 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
genelia d'souza floral print pants Photo and price
genelia d'souza - फोटो : instagram/geneliad

जेनेलिया डिसूजा के वॉडरोब में स्टाइलिश और कम्फर्टेबल कपड़ों का अच्छा कलेक्शन है। जेनेलिया साड़ी सूट में तो खूबसूरत लगती ही हैं, वेस्टर्न आउटफिट और स्पोर्टी ड्रेस में उनकी क्यूटनेस अधिक बढ़ जाती है। जेनेलिया कभी रेड साड़ी तो कभी स्पोर्टी स्कर्ट् में नजर आ आती हैं। चुलबुली जेनेलिया पर हर तरह के आउटफिट जंचते हैं। जेनेलिया डिसूजा हाल ही में एक टीवी शो में शामिल हुईं जहां उन्होंने अपने लुक्स से लोगों का दिल जीत लिया। दरअसल, आजकल 70 के दशक के फैशन दोबारा वापस आ रहा है। ऐसे में जेनेलिया ने उसी दौर के एक आउटफिट से क्लासी लुक अपनाया था। जेनेलिया ने सस्पेंडेड पैंट कैरी की थी, जो उनको मॉडर्न फैशन के साथ ही हिप्पी लुक दे रहा था। अगर आप भी 70 के दशक के फैशन से प्रभावित हैं और उसे मॉडर्न तरीके से कैरी करना चाहते हैं तो जेनेलिया डिसूजा से फैशन टिप्स ले लीजिए।

 

genelia d'souza floral print pants Photo and price
Genelia Dsouza - फोटो : instagram/geneliad

जेनेलिया ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनके आउटफिट की काफी तारीफ हो रही है। जेनेलिया न सफेद रंग की साटन की शर्ट पहनी है। जिसमें कॉलर, बटन-डाउन फ्रंट उन्हें स्टाइलिश लुक दे रही है। फूल स्लीव शर्ट में उन्हें सार्टोरियल लुक दे रही हैं उनके शर्ट की संकुचित कलाई ।

genelia d'souza floral print pants Photo and price
Genelia Dsouza - फोटो : instagram/geneliad

जेनेलिया ने व्हाइट स्टाइलिश शर्ट के साथ शीटेड क्रेप फैब्रिक की हाई वेस्ट पैंट्स के साथ पेयर किया है। सफेद बेस पैंट में सिल्वर और इंडिगो ब्लू कलर में फ्लोरल प्रिंट्स दिया हुआ है। जेनेलिया ने उन्हें इंडिगो ब्लू विंटेज सस्पेंडर्स के साथ कैरी किया है। जेनेलिया की पैंट की कीमत 26,500, रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
genelia d'souza floral print pants Photo and price
Genelia Dsouza - फोटो : instagram/geneliad

ब्लैक हील्स उनके आउटफिट और लुक को कम्प्लीट कर रही है। जेनेलिया ने अपने भूरे बालों को सिग्नेचर मिड-पार्टेड हेयर स्टाइल में खुला छोड़ दिया है। उन्होंने अपने लुक को काले फंकी फ्लोरल इयररिंग्स और फिंगर रिंग्स के साथ एक्सेसराइज किया है।

विज्ञापन
genelia d'souza floral print pants Photo and price
Genelia Dsouza - फोटो : instagram/geneliad

जेनेलिया के लुक को कॉम्पलिमेंट कर रहा है उनका मेकअप। जेनेलिया ने गुलाबी लिपस्टिक के साथ गुलाबी ब्लश से अपने चिक्स को हाईलाइट किया है। इसके साथ ब्राउन शेड आईलाइनर स्ट्रीक्स के साथ कोहल-लाइन आंखें, ब्राउन आई शैडो, काजल और मसकारा उनकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed