{"_id":"613dc6bded913c05f2372d26","slug":"fashion-tips-hina-khan-top-5-casual-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hina Khan Casual Look: हिना खान के ये पांच कैजुअल लुक, आप भी कर सकते हैं ट्राई","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Hina Khan Casual Look: हिना खान के ये पांच कैजुअल लुक, आप भी कर सकते हैं ट्राई
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
फैशन टिप्स
- फोटो : Instagram/realhinakhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिना खान को फैशन आइकन कहा जाता है। उन्होंने अपने फैशन सेंस और स्टाइल स्टेटमेंट से ये बात साबित भी की है। हिना खान को टीवी पर सालों तक फैंस ने साड़ी, लहंगे और सूट में देखा। हिना का भारतीय परिधानों में लुक जितना फैंस को पसंद आया, उससे ज्यादा उनके रियल लाइफ फैशन स्टाइल को लोगों ने सराहा। एथनिक स्टाइल के अलावा हिना बोल्ड, क्लासी और अपने कैजुअल लुक की वजह से हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। टीवी इंडस्ट्री में हिना को फैशन डिवा माना जाता है। हिना चिकन का कुर्ता और प्लाजो जितने ग्लैमरस तरीके से कैरी करती हैं, साधारण से क्राॅप टाॅप और ट्रैक पैंट में उतनी ही बोल्ड दिखती हैं। अगर आप भी अपने कैजुअल लुक को क्लासी और बोल्ड स्टाइल देना चाहते हैं तो हिना खान से सीखिए। आज हम आपको हिना के पांच ऐसे लुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कैरी कर आप भी दिख सकती हैं लाजवाब।
2 of 6
Fashion Tips
- फोटो : Instagram/realhinakhan
अगर आप समुद्र किनारे छुट्टियां मनाने जा रहे हैं, लेकिन बिकनी पहनने में असहज महसूस करते हैं तो आप हिना का ये लुक कैरी कर सकते हैं। हिना ने मजेंटा कलर का कफ्तान पहना हुआ है। उनके फिगर पर ये काफी बढ़िया लग रहा है। इसके साथ उन्होंने सनग्लासेस कैरी किया है। हिना का ये लुक फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है।
3 of 6
Fashion Tips
- फोटो : Instagram/realhinakhan
हिना खान ब्लैक टी-शर्ट के साथ स्काई ब्लू जीन्स में बेहद स्टाइलिश दिख रहीं हैं। आपके पास भी ऐसी टी-शर्ट हो तो हिना के जैसे आप भी अपने कैजुअल लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं। हिना ने पैरों में सफेद रंग की स्लीपर पहनी हुई है। उन्होंने बालों पर हेयर बैंड लगा रखा है। इसके अलावा ब्लैक गॉगल्स हिना खान के लुक को कंप्लीट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Fashion Tips
- फोटो : Instagram/realhinakhan
हिना खान इस कैजुअल अटायर में काफी बोल्ड दिख रही हैं। उन्होने ग्रे क्रॉप टॉप कैरी किया है, जिसके साथ मैचिंग ट्रैक पैंट पहनी है। उनका ये लुक कंफर्टेबल होने के साथ ग्लैमरस भी लग रहा है। अपने आउटफिट को कंप्लीट करते हुए हिना ने येलो और व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने सनग्लासेस और हैंड बैग कैरी किया है। हिना इस लुक काफी क्लासी लग रही हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Fashion Tips
- फोटो : Instagram/realhinakhan
आरामदायक और क्लासी लुक के लिए हिना का ये आउटफिट बेस्ट हैं। हिना ने पिंक कलर का प्लाजो कैरी किया हुआ है। उसी की मैचिंग का पिंक क्राप टॉप हिना पर जंच रहा है। पिंक आउटफिट में एक्ट्रेस खूबसूरत लग रही हैं। हिना ने प्लाजो और क्राॅप टाॅप के साथ व्हाइट शूज कैरी किए हैं। वहीं हिना ने नो मेकअप लुक लिया हुआ है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।