फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: फटी-पुरानी जींस को देना है नया लुक, तो आजमाएं ये ट्रिक्स

Sat, 08 Jan 2022 12:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 08 Jan 2022 12:38 PM IST
विज्ञापन
Old Jeans New Look Ideas How To Style Faded And Ripped jeans hacks
पुरानी जींस को नया लुक देने का आइडिया - फोटो : istock

लड़के हों या लड़कियां जींस अधिकतर युवाओं के वॉर्डरोब में जींस जरूर होती है। जींस स्टाइलिश लुक देने के साथ ही लगभग हर मौके पर कैरी की जा सकती है। हालांकि जब जींस पुरानी होने लगती है, जैसे अगर उनका रंग निकलने लगा या फट गई, तो लोग उन्हें पहनना बंद कर देते हैं। जींस भले ही आपकी पसंदीदा हो, लेकिन भी आप उन्हें चाह कर भी नहीं पहन पाते। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ आसान तरीकों से पुरानी और फटी जींस को नए लुक में कैरी कर सकते हैं। आपकी पुरानी जींस को देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा पाएगा कि यह नई नहीं हैं। ऐसे में अगर आपके पास कोई पुरानी जींस हैं तो उसे फेंकने के बजाए कुछ आइडियाज की मदद से नए लुक में कैरी करने की तैयारी कर लें। चलिए जानते हैं अपनी पुरानी, फटी या रंग उतरी जींस को नया जैसा करने का तरीका। 

Old Jeans New Look Ideas How To Style Faded And Ripped jeans hacks
पुरानी जींस को नया लुक देने का आइडिया - फोटो : Pixabay

मोतियों से सजाएं जींस

अगर आपकी जींस काफी पुरानी हो गई है तो उसे नए जैसा बनाने के लिए पर्ल-मोती का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोती, फैब्रिक ग्लू की जरूरत होगी। मोतियों से जींस को नया जैसा करने के लिए जींस को किसी फ्लैट जगह पर रख कर उनको मनपसंद डिजाइन में या जहां आपको जरूरी लगे, वहां मोतियों का चिपका दें। ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा मोती न चिपकाएं। मोतियों के बीच कुछ जगह रखें। इस तरह की जींस पार्टी में भी अच्छी लगती है।

Old Jeans New Look Ideas How To Style Faded And Ripped jeans hacks
पुरानी जींस को नया लुक देने का आइडिया - फोटो : Instagram/pi.2212.design

जींस पर टाई-डाई करें

इन दिनों टाई-डाई का फैशन हैं। आप अपनी पुरानी जींस को डाई करके नया लुक दे सकते हैं। इसके लिए आपको टाई-डाई कलर्स, रबर बैंड की जरूरत होगी। जींस को डाई करने के लिए दो से तीन डाई कलर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले अपनी जींस को कलर में डालकर भिगो लें फिर एक रबर बैंड से बांध दें। उसे सूखने के बाद आप इस्तेमाल कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Old Jeans New Look Ideas How To Style Faded And Ripped jeans hacks
पुरानी जींस को नया लुक देने का आइडिया - फोटो : instagram/this_old_thing2020

प्रिंटेड जींस

अपनी किसी पुरानी जींस को पेंट करके या कोई डिजाइन बना कर भी नया जैसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको पेंट कलर, मार्कर, ब्रश की जरूरत होगी। आप चाहें तो बाजार से प्रिंटेड डिजाइन को भी लाकर जींस पर चिपका सकते हैं। पेंट करने के लिए मार्कर से जींस पर कोई डिजाइन बना लें। उस पर पेंट कर लें।

विज्ञापन
Old Jeans New Look Ideas How To Style Faded And Ripped jeans hacks
पुरानी जींस को नया लुक देने का आइडिया - फोटो : instagram/this_old_thing2020

दो जींस को जोड़े

आजकल दो तरह की जींस का फैशन ट्रेंड है। इसमें एक जींस पर आप दूसरी जींस को जोड़ा जाता है। इसे बनाने के लिए आपको दो पुरानी जींस की जरूरत है। सुई- धागा, सिलाई मशीन से दोनों जींस को जोड़ने का काम कर सकते हैं। इस डिजाइन की जींस के लिए पहले एक पुरानी जींस लें। एक जींस को साइड से काट लें और उस पर दूसरी जींस का कपड़ा लगा लें। अब इसे सिलाई मशीन से सिल लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed