मेकअप की सबसे जरूरी और अहम प्रक्रिया में लिपस्टिक शामिल है। अधिकतर लड़कियां रोजाना तैयार होते समय लिपस्टिक लगाती हैं। हालांकि कई बार लड़कियां लिपस्टिक लगाने के बाद अपने लुक और मेकअप से संतुष्ट नहीं होतीं। कई बार ऐसे शेड या रंग की लिपस्टिक का चयन कर लेती हैं तो उनकी चेहरे की रंगत से मेल नहीं खाती। लड़कियों को यह तो कहते अक्सर सुना होगा कि इस लिपस्टिक का रंग मुझपर अच्छा नहीं लगता। लेकिन क्या आपको ये पता होता है कि आपके लिए सही लिपस्टिक कौन सी है। परफेक्ट शेड की लिपस्टिक चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देती है। वहीं गलत लिप शेड के चुनाव से चेहरे का पूरा लुक बिगड़ सकता है। इसलिए अपने स्किन स्टोन के हिसाब से सही शेड की लिपस्टिक खरीदें। अगली स्लाइड्स में आपके लिए सही शेड की लिपस्टिक खरीदने के टिप्स दिए जा रहे हैं।
Fashion Tips: आपकी स्किन टोन पर किन रंगों की लिपस्टिक करेगी सूट, जानकर करें सही शेड का चयन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिपस्टिक का शेड
स्किन टोन से मैच करती लिपस्टिक खरीदें। अगर आपका वार्म स्किन टोन है तो वार्म कलर के शेड की लिपस्टिक लगाएं। वहीं न्यूट्रल स्किन टोन पर न्यूट्रल कलर की लिपस्टिक इस्तेमाल करें। टैनिंग की वजह से स्किन टोन थोड़ा बदल गया हो तो अंडरटोन से मैच करती लिपस्टिक चेहरे पर फबेगी। ये रहे लिपस्टिक के शेड जो आप पर सूट करेंगे।
फेयर स्किन विद कूल अंडरटोन
अगर आप गोरी या सफेद त्वचा की हैं लेकिन टैनिंग के कारण पर्पल या ब्लू रंग का अंडरटोन हैं तो चेहरे पर माॅव कलर की लिपस्टिक लगा सकती हैं।
न्यूट्रल शेड पर पिंक रंग की लिपस्टिक अच्छी लगती है। वहीं अगर इस स्किन टोन की महिलाएं डार्क रंग की लिपस्टिक लगाना चाहती हैं तो क्रिसमस रेड और बेरी टोन लिपस्टिक उन्हें परफेक्ट लुक देगी।
फेयर स्किन वार्म अंडरटोन
फेयर स्किन वाली महिलाओं की वार्म या पीली अंडरटोन है तो उनकी त्वचा पर पिंक और ब्राउन शेड की लिपस्टिक खूबसूरत लगती है। ऑरेंज रेड और रेड ब्राउन कलर की लिपस्टिक भी वार्म अंडरटोन पर खूबसूरत लगती हैं।
न्यूट्रल अंडरटोन
न्यूट्रल अंडरटोन में स्किन ऑलिव कलर जैसी होती है। इस तरह की स्किन पर ब्राइट कलर जैसे कोरल, लाल या हॉट पिंक लिपस्टिक शेड अच्छे लगते हैं। वहीं अगर डार्क कलर के लिप शेड लगाना चाहती हैं तो डीप प्लम और डार्क बेरी कलर की लिपस्टिक जंचती है।