फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: साड़ी को इस तरह करेंगी ड्रैप, तो नहीं पड़ेगी अलग से लहंगे की जरूरत

Mon, 12 Sep 2022 02:33 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 12 Sep 2022 02:33 PM IST
विज्ञापन
Fashion Tips How to Wear Saree Like Lehenga Follow These Draping Dress Tips in Hindi
lahenga - फोटो : instagram

अक्सर लड़कियां शादी विवाह में पहनने के लिए लहंगा खरीद लेती हैं। लेकिन एक बार के बाद दोबारा इसे नहीं पहनती। अगर आपको लहंगा बेहद पसंद है लेकिन बार-बार नहीं खऱीद पाती। तो आज हम आपके लिए ऐसी टिप्स लेकर आए हैं जिसकी मदद से हर फंक्शन में आप लहंगा पहन पाएंगी। दरअसल, आप साड़ी को लहंगे की तरह ड्रेप कर सकती हैं। जिससे आप हर बार अलग डिजाइन और पैटर्न के लहंगे में दिखेंगी। 

Fashion Tips How to Wear Saree Like Lehenga Follow These Draping Dress Tips in Hindi
lahenga - फोटो : instagram
घेर वाला लहंगा

साड़ी को आप कई तरह के लहंगे की तरह ड्रेप कर सकती हैं। सबसे पहले पेटीकोट पहनें। आप अच्छे लुक के लिए पेटीकोट की बजाय शेपवियर पहनें। इससे लुक ज्यादा अच्छा आता है। सबसे पहले साड़ी को नॉर्मल एक राउंड लपेट लें। फिर जैसे प्लेट बनाना शुरू करते हैं साड़ी की उसी तरह से छोटी प्लेट बनाकर शेपवियर के अंदर टक करें। फिर इसे पिन की मदद से सिक्योर कर लें। इसी तरह से पूरी साड़ी को आप छोटी-छोटी प्लीट्स बनाकर पूरे कमर के घेरे में शेपवियर के अंदर टक करें। और पिन की मदद से सिक्योर कर लें। बन गया लहंगा। बस अब मैचिंग के दुपट्टे को राइट हैंड साइट की तरफ से कमर पर टक करें और दूसरी तरफ लाकर साधारण पल्लू की तरह बांए कंधे पर पिन की मदद से फिक्स कर लें। बस तैयार है आपका हैवी प्लीट्स वाला लहंगा। 

Fashion Tips How to Wear Saree Like Lehenga Follow These Draping Dress Tips in Hindi
lahenga - फोटो : instagram
नही पड़ेगी दुपट्टे की जरूरत

इस तरह से साड़ी को लहंगा स्टाइल देंगी तो अलग से दुपट्टे की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस पेटीकोट में साड़ी को चार इंच की प्लीट्स बनाकर टक करें और पिन की मदद से फिक्स करें। जहां से पल्लू का बॉर्डर शुरू है। उसे आप साधारण पल्लू की तरह कंधे पर फिक्स करें। अगर आप कहीं जाने की जल्दबाजी में हैं तो इस तरह से साड़ी को लहंगा स्टाइल में आसानी से पहन सकती हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips How to Wear Saree Like Lehenga Follow These Draping Dress Tips in Hindi
Saree Draping different style
फ्रंट प्लीट्स

आप चाहे तो फ्रंट से केवल प्लीट्स बनाकर लहंगे का लुक दे सकती हैं। इसके लिए सिंपल साड़ी की तरह कमर के चारों तरफ लपेंटे और फिर चार इंच की प्लीट्स बनाकर आगे की तरफ टक करें। फिर इसके पल्लू को बांए तरफ से लाकर दाएं कंधे पर आगे की तरफ बनाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed