फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Crop Top: जींस से लेकर लहंगे के साथ इस तरह से पहनें क्राॅप टाॅप, मिलेगा स्टाइलिश लुक

Sun, 11 Sep 2022 04:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 11 Sep 2022 04:26 PM IST
विज्ञापन
Fashion Tips How to Wear Crop Tops for Stylish Look from Jeans to Lehenga
Radhika madan - फोटो : Istock

Fashion Tips: इन दिनों स्टाइल टॉप बहुत चलन में है। टाॅप की कई वैरायटी में पेपलम टाॅप, क्राॅप टाॅप, ब्रालेट आदि शामिल हैं। अगर आप किसी बॉटम वियर के साथ एक ही तरह के टाॅप को पहनना चाहती हैं तो क्राॅप टाॅप बेहतरीन विकल्प है। क्राॅप टाॅप को आप वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहन सकती हैं, तो वहीं भारतीय पारंपरिक कपड़ों के साथ ही पेयर कर सकती हैं। साड़ी और लहंगा के साथ क्राॅप टाॅप का कॉम्बिनेशन आपके पारंपरिक लुक को स्टाइलिश और मॉडर्न टच देता है। ऐसे में शादी पार्टी के मौके पर अगर आप वेस्टर्न टच के साथ ट्रेडिशनल आउटफिट को पहनना चाहती हैं तो क्राॅप टाॅप के साथ कैरी कर सकती हैं। स्टाइलिश लुक के लिए क्राॅप टाॅप को जींस से लेकर लहंगे के साथ पहनने के टिप्स अपनाएं।

Fashion Tips How to Wear Crop Tops for Stylish Look from Jeans to Lehenga
जींस और क्राॅप टाॅप - फोटो : instagram/radhikamadan

जींस और क्राॅप टाॅप

जींस के साथ आप स्टाइलिश और फंकी लुक के लिए क्राॅप टाॅप को पेयर कर सकती हैं। क्राॅप टाॅप और जींस में आपको ग्लैमरस और बोल्ड लुक मिलेगा।

Fashion Tips How to Wear Crop Tops for Stylish Look from Jeans to Lehenga
क्राॅप टाॅप साड़ी के साथ - फोटो : instagram

क्राॅप टाॅप साड़ी के साथ

अगर आप साड़ी पहन रही हैं तो साड़ी में स्टाइलिश लुक के लिए ब्लाउज में क्राॅप टाॅप स्टाइल को अपना सकती हैं। क्राॅप टाॅप के साथ साड़ी का लुक बहुत सी ट्रेंडी और क्लासी लुक देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips How to Wear Crop Tops for Stylish Look from Jeans to Lehenga
लहंगा के साथ क्राॅप टाॅप - फोटो : instagram/saraalikhan95

लहंगा के साथ क्राॅप टाॅप

शादी पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं तो इस बार लहंगे को अलग तरीके से कैरी करें। लहंगे के साथ चोली की जगह क्राॅप टाॅप को पेयर करें। लहंगे और क्राॅप टाॅप का कॉम्बिनेशन पार्टी में आपको अलग और स्टाइलिश लुक देगा।

विज्ञापन
Fashion Tips How to Wear Crop Tops for Stylish Look from Jeans to Lehenga
प्लाजों के साथ क्राॅप टाॅप - फोटो : instagram/kiaraaliaadvani

प्लाजो के साथ क्राॅप टाॅप

पारंपरिक प्लाजो सूट या शरारा पर अक्सर महिलाएं लॉन्ग या शॉर्ट कुर्ता पहनती हैं। लेकिन अगर प्लाजो में ट्रेंडी और आकर्षक लुक चाहिए तो क्राॅप टाॅप के साथ प्लाजो को पेयर करें। इन दिनों कई अभिनेत्रियां प्लाजो या शरारा के साथ क्राॅप टाॅप पहने नजर आ चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed