फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: ब्लाउज हो गया है ढीला, तो बिना फिटिंग कराए इन तरीकों से करें कैरी

Sun, 11 Sep 2022 11:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 11 Sep 2022 11:40 AM IST
विज्ञापन
Fashion Tips To Wear Oversized Blouse With Saree Styling Ideas
ढीले ब्लाउज को पहनने के टिप्स - फोटो : Instagram/realhinakhan

भारतीय कपड़ों में साड़ी सबसे आकर्षक और अधिक पहने जाने वाली आउटफिट है। साड़ी को आप किसी भी मौके पर कैरी कर सकती हैं। भारतीय महिलाएं रोजाना घर पर साड़ी पहनती हैं, तो वहीं ऑफिस में भी साड़ी पहनकर जाती है। शादी पार्टी से लेकर किसी ऑफिसियल कार्यक्रम में भी साड़ी परफेक्ट लुक देती है। मौके साथ ही हर उम्र की महिलाओं पर साड़ी जंचती है। साड़ी के साथ ब्लाउज को पेयर किया जाता है। वैसे तो इन दिनों ब्जाउज को लेकर महिलाओं के पास कई विकल्प होते हैं, जो उनके ट्रेडीशनल साड़ी लुक को माॅर्डन टच देते हैं। ब्लाउज साड़ी लुक में चार चांद लगाने का काम करते हैं। जो महिलाएं साड़ी पहनती हैं उनके पास ब्लाउज की भरमार होती है। कई बार महिलाओं का साइज कम होने से उनके ब्लाउज ढीले हो जाते हैं। वहीं साड़ी का कोई साइज न होने से अक्सर लड़कियां किसी मौके पर अपनी मां, बड़ी बहन या घर की किसी महिला की कोई साड़ी पहनना चाहती हैं लेकिन उनका साइज समान न होने पर ब्लाउज ढीले होते हैं, लेकिन आप उनके ब्लाउज को फिटिंग नहीं करा सकती तो ऐसी स्थिति में भी आप लूज ब्लाउज को कैरी करके स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। जानिए ढीले ओवरसाइज ब्लाउज को अलग तरीके से कैरी करने के टिप्स।

Fashion Tips To Wear Oversized Blouse With Saree Styling Ideas
ब्लाउज के साथ पहनें कोटी या श्रग - फोटो : instagram/aslisona

ब्लाउज के साथ पहनें कोटी या श्रग

अगर आपका ब्लाउज लूज है और आप उसे फिटिंग नहीं करा सकते तो कोटी के साथ ढीले ब्लाउज को पहन सकती हैं। इससे आपका लूज ब्लाउज भी छिप जाएगा और लुक भी स्टाइलिश आएगा। कोटी साड़ी और ब्लाउज के हिसाब से चुनें, जैसे अगर ब्लाउज प्रिंटेड है तो कोटी सिंपल चुने। प्लेन ब्लाउज हो तो प्रिंटेड कोटी या श्रग कैरी करें। साड़ी पर लॉन्ग श्रग अच्छा लगता है इसलिए कोटी के अलावा आप श्रग भी कैरी कर सकती हैं।

Fashion Tips To Wear Oversized Blouse With Saree Styling Ideas
ऑफ शोल्डर ब्लाउज - फोटो : instagram

ऑफ शोल्डर ब्लाउज

इन दिनों ऑफ शोल्डर ड्रेस का ट्रेंड है। आप चाहें तो साड़ी के साथ भी इस ट्रेंड को अपना सकती हैं। ब्लाउज ढीला होने पर इसे ऑफ शोल्डर बनाकर पहने। इसके लिए ब्लाउज के गले को दोनों कंधों से नीचे करें। ऑफ शोल्डर ब्लाउज आप साड़ी या लहंगा दोनों पर कैरी कर सकती हैं। इसके साथ आप चोकर, नेकलेस को पहनकर लुक को पूरा कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips To Wear Oversized Blouse With Saree Styling Ideas
डोरी वाला ब्लाउज - फोटो : instagram/kajol

डोरी वाला ब्लाउज

आपके पास कई ब्लाउज होंगे, कुछ तो बहुत दिनों बाद पहनने पर ढीले हो गए होंगे, लेकिन उनकी फिटिंग करने से ब्लाउज की डिजाइन खराब हो सकती है तो ढीले ब्लाउज को वार्डरोब से हटाने की जरूरत नहीं, बल्कि इन ब्लाउज में डोरी लगाकर इसे फिटिंग का और नया लुक दे सकती हैं। इससे ब्लाउज की फिटिंग भी टाइट आएगी और ब्लाउज को नया डिजाइन मिल जाएगा। ब्लाउज में लटकन के साथ डोरी लगा सकती हैं।

विज्ञापन
Fashion Tips To Wear Oversized Blouse With Saree Styling Ideas
ब्लाउज में हुक - फोटो : instagram/aslisona

ब्लाउज में हुक

अगर साइज में बड़ा ब्लाउज हो तो उसे हुक की मदद से टाइट कर सकती हैं। ब्लाउज के पीछे या साइड में हुक को लगाकर एकदम परफेक्ट फिटिंग लाई जा सकती है। इससे ब्लाउज की डिजाइन भी नहीं खराब होगी। अगर ढीले ब्लाउज का गला बड़ा है तो ब्लाउज के कंधों पर हुक लगाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed