फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाह्नवी कपूर के ये लुक्स आप भी कर सकते हैं ट्राई, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

Sat, 14 Aug 2021 12:24 PM IST
Ananya Chaturvedi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Ananya Chaturvedi Updated Sat, 14 Aug 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
fashion tips jhanvi kapoor looks that you can try
जाह्नवी कपूर - फोटो : instagram/janhvikapoor

जाह्नवी कपूर ने 2018 में शशांक खेतान द्वारा निर्देशित रोमांस धड़क के साथ अभिनय की शुरुआत की। धड़क, मराठी फिल्म सैराट की हिन्दी भाषा की रीमेक है। जाह्नवी बॉलीवुड की एक खूबसूरत अदाकारा हैं। श्रीदेवी की लाडली ने काफी कम वक्त में इंडस्ट्री में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। आज फैंस उनके अभिनय के साथ-साथ उनके स्टाइलिश अंदाज के भी दीवाने हैं। फैंस आज उनकी एक झलक पाने के लिए दीवाने रहते हैं। अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया साइट्स पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी खूबसूरत फोटोज साझा कर फैंस को अपडेट करती हैं। उनके लुक्स लोगों को बहुत पसंद भी आते हैं। वे एक से बढ़ कर एक डिजाइनर कपड़े पहनती हैं। उनके लुक्स इंटरनेट पर वायरल होते हैं। आज ऐसे ही कुछ लुक्स आपको देखने को मिलेंगे। इन लुक्स में से आप ट्राई कर सकते हैं, लगेंगे स्टाइलिश।

 

fashion tips jhanvi kapoor looks that you can try
जाह्नवी कपूर लुक्स - फोटो : Instagram/JahnviKapoor

इस पहले लुक में जाह्नवी आपको एक बहुत ही लाजवाब लाल रंग की मिड हाइट ड्रेस में नजर आएंगी। ध्यान से देखा जाये तो ड्रेस के एक किनारे आपको बहुत ही सुन्दर सेकुएंस वर्क भी दिखाई देगा। उन्होंने इस लुक को बहुत ही काम ज्वेल्लेरी के साथ कैरी किया है। आप भी इस लुक में सुन्दर इयररिंग्स पहन सकते हैं। ये लुक किसी भी पार्टी में कैरी किया जा सकता है।

fashion tips jhanvi kapoor looks that you can try
जाह्नवी कपूर लुक्स - फोटो : Instagram/JahnviKapoor

दूसरा लुक बहुत ही गौर्जियस पिंक लेहंगे में है। ये आउटफिट किसी शादी या रिसेप्शन के लिए परफेक्ट रहेगा। इस लुक को पूरा करने के लिए इयररिंग्स और बैंगल्स बेस्ट रहेंगे। जाह्नवी ने इस लुक को सिल्वर इयररिंग्स और हाथ में अंगूठियों के साथ कैरी किया है। खुले बालों के संग ये लुक आप पर बहुत सूट करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
fashion tips jhanvi kapoor looks that you can try
जाह्नवी कपूर लुक्स - फोटो : Instagram/JahnviKapoor

इस फोटो में जाह्नवी किसी लोकेशन पर दिखाई दे रहीं हैं। उन्होंने एक बहुत ही सिंपल लुक कैरी किया है। इस तस्वीर में वे एक सफेद पूरी स्लीव्स के टौप में नजर आयी हैं।  इस ही के साथ उन्होंने नीले रंग की जीन्स और स्टोल पहना हुआ है। इस लुक को उन्होंने ब्राउन बूट्स के साथ पूरा किया है। ये एक बहुत ही कैजुअल लुक है जिसको आप कही आउटिंग में पहन सकते हैं।

विज्ञापन
fashion tips jhanvi kapoor looks that you can try
जाह्नवी कपूर लुक्स - फोटो : Instagram/JahnviKapoor

ये लुक किसी भी हाई एन्ड पार्टी के लिए बना है। जाह्नवी एक बहुत ही खूबसूरत ब्लैक स्लिट वाली ड्रेस कैरी कर रहें हैं। इस लुक में उन पर ग्लैमरस मेकअप और वेवी बाल देखने को मिले हैं। आप भी इस लुक को सिल्वर ज्वेल्लेरी के साथ पूरा कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed