फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: एक दूसरे में उलझ कर नहीं खराब होंगे नेकलेस, बस इन हैक्स को अपनाएं

Sat, 03 Sep 2022 06:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 03 Sep 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
Fashion Tips Know How to Pack Or Store Necklaces Without Tangling Read More
नेकपीस को सही से रखने का तरीका - फोटो : istock

Fashion Tips: महिलाएं अपने लुक को अधिक आकर्षक बनाने के लिए ट्रेंडी आउटफिट्स के साथ ही तरह तरह के एक्सेसरीज कैरी करती हैं। इन एक्सेसरीज में महिलाओं की ज्वेलरी भी शामिल है। हार और नेकलेस लेकर झुमके, अंगूठी, कंगन-चूड़ियों से लुक को पूरा करती हैं। इन ज्वेलरी और एक्सेसरीज को कैरी करना आसान होता है लेकिन इन्हें संभालकर रखना थोड़ा झंझटी काम लगता है। अगर आप को नेकपीस या नेकलेस पहनने का शौक है और अलग अलग मौकों पर कई स्टाइल के नेकपीस का कलेक्शन आपके पास है तो इन्हें रखते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। नेकलेस का कलेक्शन होने पर हो सकता है कि आप सभी नेकपीस को एक ही बॉक्स में रख देती हों, इससे जब उन्हें पहनने के लिए निकालती हैं तो सारे नेकलेस की जंजीरें आपस में उलझ जाती हैं। इन्हें अलग करने में वक्त लग जाता है। वहीं एक साथ रखने पर उनका रंग भी फीका पड़ने लगता है और महज एक बार नेकपीस पहनने पर वह पुराने लगने लग सकते हैं। अगर नेकपीस के उलझने और रंग फीका पड़ने की समस्या आपके साथ भी होती है, तो इन आसान से स्टेप्स को अपनाकर अपने नेकलेस, गले की जंजीरों को आसानी से नया बनाए रख सकते हैं।

Fashion Tips Know How to Pack Or Store Necklaces Without Tangling Read More
hanger - फोटो : istock

हैंगर में टांगें

हैंगर का उपयोग केवल कपड़े टांगने में न करके स्कार्फ, बेल्ट और अपने नेकपीस को रखने के लिए कर सकती हैं। एक हैंगर में कई सारे नेकपीस को आसानी से टांग कर अलग अलग कर सकती हैं। न तो नेकपीस आपस में उलझेंगे और न ही इनका रंग फीका पड़ेगा।

Fashion Tips Know How to Pack Or Store Necklaces Without Tangling Read More
Key Holder - फोटो : istock

की होल्डर का इस्तेमाल

अपने नेक पीस को उलझने से बचाने के लिए की होल्डर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। घर पर लगे की होल्डर में अपने कई सारे नेकपीस या चेन को टांग दें। ये उलझेंगे नहीं और आप आसानी से जो भी नेकलेस पहनना होगा वह तुरंत निकाल पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips Know How to Pack Or Store Necklaces Without Tangling Read More
Card - फोटो : istock

ताश के पत्तों से करें व्यवस्थित

अगर आपके पास पुराने बिजनेस कार्ड या ताश के पत्ते हैं तो इससे आप नेकलेस को व्यवस्थित कर सकती हैं। नया नेकलेस खरीदते समय जिस तरह से वह पैक होता है, उसी तरह कार्ड्स में दो छोटे कट बनाकर उसमें अपने नेकलेस को टांगे। उसके बाद चाहें तो आप बिजनेस कार्ड वाले नेकलेस को ज्वेलरी बाक्स में रख सकती हैं।

विज्ञापन
Fashion Tips Know How to Pack Or Store Necklaces Without Tangling Read More
Zip Bag - फोटो : istock

चेन वाला बैग

अगर आप अपने नेकपीस को उलझने से बचाना चाहते हैं, साथ ही उसे ज्वैलरी बॉक्स की तरह की कहीं बंद करके स्टोर करना चाहते हैं तो एक जिप बैग लें। अलग अलग कागज,नैपकिन या पेपर टॉवल में अपने हार या चेन को लपेटकर बैग में रख लें। अब इस जिप बैग को अपने ज्वेलरी बाक्स में भी रख सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed