फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: लोहड़ी पर इन अभिनेत्रियों के पारंपरिक लुक को अपनाएं, दिखेंगी सबसे अलग

Sun, 08 Jan 2023 11:44 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 08 Jan 2023 11:44 AM IST
विज्ञापन
Fashion Tips: Lohri 2023 Outfit Ideas from Actresses Traditional Look See Photos
लोहड़ी फैशन टिप्स - फोटो : instagram

Fashion Tips: Lohri 2023 Outfit Ideas: इस वर्ष लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। लोहड़ी मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाई जाती है। लोहड़ी उत्तर भारत का प्रमुख पर्व है। पंजाब और हरियाणा में इसे विशेष तौर पर धूमधाम से मनाया जाता है। लोहड़ी के मौके पर परिवार, रिश्तेदार और दोस्त एक साथ मिलकर किसी खुली जगह पर आग जलाते हैं और उसकी नाचते गाते उसकी परिक्रमा करते हैं। इस दौरान महिलाएं और पुरुष दोनों अच्छे से तैयार होते हैं। नए कपड़े पहनते हैं। लड़कियां खूबसूरत भारतीय परिधान में नजर आती हैं। सज संवरकर त्योहार को उत्साह से मनाती है। इस साल आप लोहड़ी पूजा में शामिल हो रही हैं और इस दौरान लोहड़ी की भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं तो कुछ अभिनेत्रियों और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के खूबसूरत पंजाबी लुक से फैशन टिप्स ले सकती हैं। अगली स्लाइड्स में देखें अभिनेत्रियों को पंजाबी लुक की तस्वीरें, जिसे आप लोहड़ी पर अपना सकती हैं।


 

Fashion Tips: Lohri 2023 Outfit Ideas from Actresses Traditional Look See Photos
शहनाज गिल - फोटो : social media

शहनाज गिल

पंजाबी कुड़ी शहनाज गिल को अक्सर ही पंजाब के पारंपरिक परिधानों में देखा जाता है। कभी पटियाला सूट तो कभी चमचमाता शरारा सेट में शहनाज नजर आ जाती हैं। शहनाज के लुक को आप लोहड़ी के मौके पर अपना सकती हैं।

Fashion Tips: Lohri 2023 Outfit Ideas from Actresses Traditional Look See Photos
hina khan - फोटो : instagram

हिना खान

वैसे तो हिना खान काफी स्टाइलिश और बोल्ड अभिनेत्रियों में शामिल हैं लेकिन जब भी वह भारतीय परिधान को कैरी करती हैं, तो काफी खूबसूरत नजर आती हैं। हिना खान को कई मौकों पर साड़ी, शरारा सूट, कुर्ती पैंट में देखा गया है। उनके भारतीय पारंपरिक लुक से भी आप लोहड़ी फैशन टिप्स ले सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips: Lohri 2023 Outfit Ideas from Actresses Traditional Look See Photos
अदिति राव हैदरी - फोटो : instagram/aditiraohydari

अदिति राव हैदरी

बाॅलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का फैशन सेंस गजब का है। अदिति का स्टाइल काफी क्लासी है। उनके ट्रेडिशनल आउटफिट को आप भी अपने वार्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं। लोहड़ी के मौके पर क्लासी और रॉयल लुक चाहिए तो अदिति राव हैदरी का लुक को अपना सकती हैं।

विज्ञापन
Fashion Tips: Lohri 2023 Outfit Ideas from Actresses Traditional Look See Photos
पटियाला सूट - फोटो : instagram

अवनीत कौर

टीवी एक्ट्रेस और फिल्म अभिनेत्री अवनीत कौर पंजाबी लुक में बेहद खूबसूरत दिखती हैं। पंजाबी सूट में स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो अवनीत कौर के फैशन सेंस से टिप्स लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed