फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2021: माधुरी दीक्षित के ये ब्लाउज डिजाइन देंगे खूबसूरत लुक, इस करवा चौथ पर आप भी करें ट्राई

Sat, 16 Oct 2021 10:55 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 16 Oct 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
Fashion Tips Madhuri Dixit Blouse Designs Make Perfect Traditional Look
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

भारतीय पारंपरिक परिधानों में महिलाओं की खूबसूरती कमाल की लगती है। उनका लुक अधिक आकर्षित बनाने के लिए ऐसे पारंपरिक परिधानों में भी एक्सपेरिमेंट होने लगे हैं। इन सब मे साड़ी भारतीय नारी की सुंदरता का प्रतीक है। बाजार में साड़ियों की भी कैरी कैटेगरी बन गईं है। साड़ियों को मॉर्डन टच देने के लिये उनके प्रिंट्स से लेकर इंडो वेस्टर्न डिजाइन तक आ गए हैं। महिलाएं अपने साड़ी लुक को हटकर दिखाने के लिए साड़ी डैपिंग में भी एक्सपेरिमेंट करती हैं। हालांकि साड़ी में स्टाइलिश लुक के लिए सबसे जरूरी है ब्लाउज डिजाइन। आजकल ब्लाउज में भी कई तरह के मॉडर्न डिजाइन आ गए हैं। लोग पेपलम ब्लाउज, क्रॉप टॉप ब्लाउज, पोंचू ब्लाउज, जैकेट स्टाइल के ब्लाउज आदि के तरह के एक्सपेरिमेंटल ब्लाउज के साथ साड़ी कैरी करते हैं ताकि उनका लुक प्रभावी दिखें। अगर आपको स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन चाहिए तो आप माधुरी दीक्षित का डिजाइनर ब्लाउज कलेक्शन देख सकती हैं। अगली स्लाइड्स में माधुरी दीक्षित के ब्लाउज डिजाइन से लीजिए टिप्स।

Fashion Tips Madhuri Dixit Blouse Designs Make Perfect Traditional Look
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/madhuridixitnene

माधुरी ने काले रंग की साड़ी पहनी है। माधुरी का ब्लाउज उनके साड़ी लुक को अधिक आकर्षक बना रहा है। एक्ट्रेस का ब्लाउज डिजाइन काफी स्टाइलिश है। उन्होंने साड़ी के साथ कटआउट स्लीव्स ब्लाउज पेयर किया है। माधुरी के ब्लैक ब्लाउज में हॉल्टर नेकलाइन बनी है, जो उनके फिगर को ग्लैमरस टच दे रही है। डीप नेकलाइन ब्लाउज को स्क्वायर डिजाइन से हाईलाईट किया गया है। 



 
Fashion Tips Madhuri Dixit Blouse Designs Make Perfect Traditional Look
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

माधुरी का ब्लू साड़ी लुक फैंस को काफी पसंद आया। वजह सिर्फ उनकी खूबसूरत साड़ी नहीं बल्कि उसके साथ माधुरी का ब्लाउज डिजाइन है। माधुरी की साड़ी में फ्लोरल पैटर्न की कढ़ाई की गयी है। इसका पल्लू खूबसूरत फ्लोरल कढ़ाई से भरा हुआ है। इसके साथ माधुरी ने स्ट्रेपी ब्लाउज कैरी है। ब्लाउज की वजह से माधुरी का लुक अधिक ग्लैमरस हो गया है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips Madhuri Dixit Blouse Designs Make Perfect Traditional Look
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/madhuri dixit

माधुरी का ये चोली स्टाइल सबसे यूनिक है। माधुरी ने अपने ब्लू लहंगे के साथ काफी प्यारी चोली टीमअप की। इस चोली में ऐंजल स्लीवस के साथ रफल पैटर्न दिया गया है और साथ ही इसमें बोल्डनेस के साथ ग्रेस और एलिग्रेंस का काफी ध्यान रखा गया है। साड़ी पर भी इस डिजाइन का ब्लाउज नया और स्टाइलिश लगेगा।


 
विज्ञापन
Fashion Tips Madhuri Dixit Blouse Designs Make Perfect Traditional Look
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

माधुरी दीक्षित ने ये ब्लाउज लाइट पर्पल रंग के लहंगे के साथ पेयर किया है। एक्ट्रेस का ये ब्लाउज स्लीवलेस है। जिसमें वी नेकलाइन दी गई है। ब्लाउज में बारीक कढ़ाई का काम किया गया है। अगर आप ज्यादा लंबी दिखना चाहती हैं तो इस डिजाइन के ब्लाउज साड़ी या लहंगा के साथ पेयर कर सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed