{"_id":"676a5080ba10be2b5f023633","slug":"fashion-tips-mistakes-to-avoid-while-wearing-turtle-neck-blouse-in-hindi-2024-12-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion Tips: टर्टल नेक वाला ब्लाउज पहनना पसंद है तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना बिगड़ जाएगा लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion Tips: टर्टल नेक वाला ब्लाउज पहनना पसंद है तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना बिगड़ जाएगा लुक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:22 PM IST
सार
टर्टल नेक ब्लाउज एक क्लासी और एलिगेंट विकल्प है, जो साड़ी लुक को अधिक आकर्षक बनाता है। अगर आप टर्टल नेक ब्लाउज पहनने की योजना बना रही हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें।
विज्ञापन
1 of 7
टर्टल नेक वाला ब्लाउज पहनना पसंद है तो इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Mistakes To Avoid While Wearing Turtle Neck Blouse: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे हर महिला बड़े ही चाव से पहनती है। किसी भी कार्यक्रम में इसे पहनने के लिए महिलाओं को ज्यादा सोचना नहीं पड़ता। चाहे कहीं पार्टी हो या फिर किसी पूजा में जाना हो, महिलाएं हर मौके पर साड़ी पहनकर अपना जलवा बिखेर ही देती हैं। इसके साथ बस वो जगह के हिसाब से ही ब्लाउज का चयन करती हैं।
आजकल टर्टल नेक वाला ब्लाउज काफी चलन में है। महिलाएं इसे बनवा तो लेती हैं, लेकिन टर्टल नेक का ब्लाउज बनवाते समय की गई कुछ मामूली सी गलतियों की वजह से उनका साड़ी लुक खराब हो जाता है। ऐसे में हम आपको यहां टर्टल नेक का ब्लाउज बनवाने के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। इन बातों का ध्यान रखकर आप अपने लुक को क्लासी बना सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज दफ्तर में पहनने के लिए भी अच्छे माने जाते हैं।
2 of 7
सही होनी चाहिए फिटिंग
- फोटो : instagram
सही होनी चाहिए फिटिंग
टर्टल नेक वाला ब्लाउज अगर गलत फिटिंग का होगा, तो ये आपका लुक ही बिगाड़ देगा। ये न ज्यादा ढीला होना चाहिए और न ही बहुत टाइट। सही फिटिंग का ब्लाउज न केवल आरामदायक होता है, बल्कि यह आपकी पर्सनैलिटी को भी निखारता है। इसलिए इसे बनवाते समय फिटिंग का ध्यान रखें।
3 of 7
गले का आकार देखें
- फोटो : instagram
गले का आकार देखें
अगर आपकी गर्दन छोटी है, तो ज्यादा ऊंचे नेक वाले ब्लाउज से बचें। इसके बजाय मीडियम या लो-नेक टर्टल स्टाइल चुनें। लंबी गर्दन वाली महिलाएं हाई नेक स्टाइल को आराम से कैरी कर सकती हैं।
सर्दियों में मोटे और गर्म कपड़ों जैसे ऊनी या निटेड फैब्रिक का चयन करें। वहीं गर्मियों में हल्के और सॉफ्ट फैब्रिक जैसे कॉटन या सिल्क के टर्टल नेक ब्लाउज पहनें।
विज्ञापन
5 of 7
आभूषण और एक्सेसरीज
- फोटो : instagram
आभूषण और एक्सेसरीज
टर्टल नेक ब्लाउज के साथ हल्के या स्टेटमेंट इयररिंग्स पहनें। गले में हार पहनने से बचें क्योंकि यह नेकलाइन को ओवरशैडो कर सकता है। यदि आप टर्टल नेक के ब्लाउज के साथ गले में कुछ पहनेंगी तो ये देखने में भी अजीब लगेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।