{"_id":"638c56b69f8faf41f60ee115","slug":"fashion-tips-new-year-2023-travel-outfits-ideas-for-winter-to-look-stylish","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion Tips: नए साल की ट्रिप पर साथ ले जाएं इस तरह के कपड़े, तस्वीरों में दिखेंगे स्टाइलिश","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion Tips: नए साल की ट्रिप पर साथ ले जाएं इस तरह के कपड़े, तस्वीरों में दिखेंगे स्टाइलिश
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sun, 04 Dec 2022 02:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान
- फोटो : instagram/realhinakhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
New Year 2023 Travel Outfits Ideas: नए साल 2023 की शुरुआत होने वाली हैं। साल 2022 का आखिरी महीना है। साल खत्म होते ही कैलेंडर बदल जाएगा। एक नई तारीख, नया महीना और नया साल आपका स्वागत करेगा। सुंदर भविष्य का स्वागत हर कोई खुशी और उत्साह से करना चाहता है। इसलिए लोग नए साल के मौके पर कई तरह के प्लान बनाते हैं। कई लोग नए साल पर पार्टी करते हैं, तो कुछ परिवार के साथ वक्त बिताते हैं। लोग अपने दोस्तों या परिवार के साथ नए साल की ट्रिप पर भी जाते हैं। इस साल नया साल वीकेंड से शुरु हो रहा है। ऐसे में अगर आप किसी ट्रिप पर जा रहे हैं तो सर्दियों के मुताबिक कपड़े जरूर पैक कर लें। हालांकि सर्दियों के कपड़ों के साथ ही आपको इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि कपड़े कुछ ऐसे हों जो स्टाइलिश लुक भी दें। सफर के दौरान जब आप तस्वीरें लें तो आप आकर्षक और फिल्मी दिख सकें। नए साल की ट्रिप पर जा रहे हैं तो स्टाइलिश लुक के लिए जरूर पैक कर लें इस तरह के कपड़ें।
2 of 5
पार्टी आउटफिट
- फोटो : instagram/sharvari/
नए साल में मौसम सर्द होता है। ऐसे में अगर आप ट्रिप पर जा रहे हैं तो ऐसे कपड़ों का चयन करें तो सर्दी से आपको बचा सकें और दिखने में स्टाइलिश भी हों। सफर के दौरान कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए जींस या पैंट को जरूर अपने सामान में रख लें। जींस को हर तरह के टाॅप, स्वेटर, जैकेट या कोट पर मैच तक सकते हैं।
3 of 5
हिना खान का विंटर लुक
- फोटो : instagram/realhinakhan
1 जनवरी 2023 को किसी हिल स्टेशन पर मनाने की योजना है तो ध्यान रखें कि इस दौरान बर्फबारी हो सकती है या फिर तापमान में गिरावट आने से बहुत अधिक ठंड बढ़ सकती है। इसलिए ट्रिप पर वुलेन कैप और मफलर या शाॅल आदि जरूर रख लें। तस्वीर में देख सकते हैं कि हिना खान इस तरह की ऊनी टोपी में बहुत स्टाइलिश लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
परिणिति चोपड़ा
- फोटो : instagram/parineetichopra
सर्दियों में हिल स्टेशन पर जा रहे हैं तो बूट्स या शूज जरूर साथ ले जाएं। नए साल के मौके पर पार्टी में हील्स अच्छी लगती हैं लेकिन सर्दी में स्टाइलिश लुक बूट्स से मिल जाएगा। इसके साथ आप मोजे, थिक हाई सॉक्स या स्टोकिंग्स भी सामान के साथ पैक कर लें।
विज्ञापन
5 of 5
पार्टी आउटफिट
- फोटो : instagram/parineetichopra
ऊनी स्वेटर को अपने ट्रैवल बैग में रख सकते हैं। स्वेटर जींस, स्कर्ट, पैंट्स किसी के साथ भी पेयर किया जा सकता है। सर्दी से बचाने और स्टाइलिश लुक के लिए पुल ओवर, क्लासी वुलेन स्वेटर या कार्डिगन को अपना सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।