सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: दोस्तों के साथ करनी है पार्टी तो चुनें ये आउटफिट, दिखेंगी सबसे स्टाइलिश

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 27 Nov 2022 01:42 PM IST
विज्ञापन
Fashion Tips: Party Outfits Ideas Wear These Dresses in Friend’s Party Check Collection
पार्टी आउटफिट - फोटो : instagram/sharvari/

Fashion Tips Party Outfits Ideas: कपड़े आपके लुक्स में चार चांद लगाते हैं। भले ही आपके पास कितने भी स्टाइलिश और महंगे आउटफिट हों लेकिन सही समय पर सही आउटफिट का चयन आपके लुक को बेहतर और सबसे अलग बनाता है। वहीं किस तरह के आउटफिट आपके बाॅडी शेप पर परफेक्ट दिखेंगे, यह भी आपको पता होना चाहिए। नया साल आने वाला है। दिसंबर का महीना क्रिसमस और नए साल के जश्न का महीना होता है। इस महीने में आपको किसी पार्टी में शामिल होने का मौका मिल सकता है। वहीं शादी का सीजन है तो दोस्तों की बैचलर पार्टी, शादी या रिसेप्शन पार्टी में भी शामिल होने को मिल सकता है। शादी के मौके पर तो अक्सर लोग एथनिक वियर कैरी करते हैं लेकिन अगर दोस्तों के साथ नए साल की पार्टी या बैचलर पार्टी का हिस्सा बन रहे हैं या फिर दफ्तर की पार्टी में शामिल होना है तो यहां आपको कुछ पार्टी वियर आउटफिट के आइडियाज दिए जा रहे हैं। ट्रेंडी फैशन के मुताबिक अपने वार्डरोब से इस तरह के पार्टी वियर आउटफिट निकालकर तैयार कर लें। यह रहे पार्टी आउटफिट आइडियाज।


 

Trending Videos
Fashion Tips: Party Outfits Ideas Wear These Dresses in Friend’s Party Check Collection
पार्टी आउटफिट - फोटो : instagram/kritisanon

पैंट के साथ क्राॅप टाॅप

दोस्तों के साथ पार्टी कर रही हैं और स्टाइलिश व क्लासी लुक चाहिए तो क्राॅप टाॅप के साथ पैंट को टीमअप करके खुद को स्टाइल दे सकती हैं। सर्दियों का मौसम है, इसलिए मैचिंग ब्लेजर या जैकेट से खुद को स्टाइल करें। डेनिम जींस और जैकेट को पेयर करके भी क्राॅप टाॅप, ब्रालेट या ट्यूब टॉप को अपना सकती हैं। पैंट के साथ हील्स, वैली या वेजेस पहन सकती हैं। चाहें तो सहज दिखने के लिए शूज भी पहन सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips: Party Outfits Ideas Wear These Dresses in Friend’s Party Check Collection
पार्टी आउटफिट - फोटो : Instagram/deepikapadukone

नी लेंथ ड्रेस

घुटनों तक ड्रेस को इस मौसम में पहनकर सहज और सर्द हवा से खुद को सुरक्षित रख सकती हैं। ड्रेस के साथ मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट ब्लेजर को पेयर करें। थाई-हाई बूट्स इस तरह की ड्रेस पर बेहतरीन लुक देंगे। साथ ही ठंड में कंफर्टेबल और स्टाइलिश भी दिखेंगी।

Fashion Tips: Party Outfits Ideas Wear These Dresses in Friend’s Party Check Collection
पार्टी आउटफिट - फोटो : instagram/parineetichopra

पूरे बाजू वाले टाॅप के साथ स्कर्ट

अगर आप स्कर्ट पहनना चाहती हैं तो पार्टी के लिए यह भी बेहतर विकल्प है। हालांकि सर्दी से बचने के लिए फुल स्लीव हाई नेक टाॅप को स्कर्ट के साथ पेयर करें। टर्टल नेय भी चलन में हैं। शर्ट या टॉप के साथ वूलन स्कर्ट को पहन सकती हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए बूट्स को आउटफिट के साथ पहन सकते हैं।

विज्ञापन
Fashion Tips: Party Outfits Ideas Wear These Dresses in Friend’s Party Check Collection
पार्टी आउटफिट - फोटो : instagram/sonamkapoor

ड्रेस के साथ ब्लेजर 

तस्वीर में दिख रहे आउटफिट को भी आप पार्टी पर पहनकर स्टाइलिश दिख सकती हैं। ड्रेस के साथ लाॅन्ग बूट्स पहनें। चाहें तो हील्स भी पहन सकती हैं। लाॅन्ग कोट या ब्लेजर से अपने लुक को पूरा करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed