{"_id":"613c49968ebc3e5ad88007d5","slug":"fashion-tips-radhika-madan-crop-dress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion Tips: क्रॉप टॉप के हैं शौकीन तो राधिका मदान से लें टिप्स, इनका कलेक्शन है बेहद शानदार","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion Tips: क्रॉप टॉप के हैं शौकीन तो राधिका मदान से लें टिप्स, इनका कलेक्शन है बेहद शानदार
बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। राधिका मदान अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लेकर किसी भी इवेंट में शामिल होती हैं तो ये साबित कर देती हैं कि वास्तव में वह एक फैशन आइकन हैं। राधिका मदान अपने लुक्स से फैंस को कभी निराश नहीं करती हैं, वो चाहे वेस्टर्न लुक हो, फॉर्मल हो, ट्रेडिशनल या कैजुअल लुक हो। हमेशा ही अपने ट्रेंडी आउटफिट्स के साथ राधिका अपडेट रहती हैं। वैसे तो राधिका मदान को अलग अलग स्टाइल में देखा गया है, लेकिन क्रॉप टॉप ड्रेस में राधिका लाजवाब लगती हैं। राधिका के पास क्रॉप टॉप का जबरदस्त कलेक्शन हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी कई फोटो में राधिका क्रॉप टॉप ड्रेस में नजर आ चुकी हैं। अगर आप भी क्राॅप टाॅप पहनने के शौकीन हैं, जो राधिका से जानें कि क्राॅप टाॅप को किस तरह से कैरी करें कि लोग आपको देखते ही रह जाएं।
2 of 5
क्रॉप टॉप
- फोटो : Instagram/sukritigrover
राधिका मदान की एक लेटेस्ट फोटो सामने आई है। जिसमें उनका लुक बेहद बोल्ड लग रहा है। इसमें राधिका ने ब्लैक ब्रालेट स्टाइल टॉप पहना है। राधिका का लुक इसमें काफी बोल्ड और स्टनिंग लग रहा है। इस ब्लैक क्राॅप टाॅप के साथ राधिका ने हाई-वेस्ट पैंट्स कैरी कर रखा है। इस ड्रेस राधिका ने स्टाइलिश लग रही हैं।
3 of 5
Fashion क्रॉप टॉप
- फोटो : Instagram/radhikamadan
राधिका रेड कलर में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। राधिका ने ऑफशोल्डर रेड क्रॉप टॉप पहना हुआ है। साथ में हाई वेस्ट ब्लू डेनिम कैरी किया है। इस तरह के टाॅप में एक्ट्रेस का लुक क्यूट के साथ ही बोल्ड भी है। फैंस को उनका ये क्यूट और बोल्ड स्टाइल काफी पसंद आ रहा है। राधिका ने ड्रेस के साथ अपने अटायर के मैचिंग रेड हील्स कैरी किया है। वहीं अपने बालों को वेवी लुक दिया है। मेकअप की बात करें तो राधिका ने न्यूड पिंक लिपस्टिक, ब्ल्शर, मस्कारा लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Fashion क्रॉप टॉप
- फोटो : Instagram/radhikamadan
राधिका मदान ने पेस्टल ग्रीन शर्ट पहनी है। इसके साथ मैचिंग स्कर्ट कैरी की है। राधिका की गहरी नेकलाइन में फ्रंट-टाई नॉट है। सात ही शर्ट में पफ स्लीव्स है, जो उनकी कोहनी के थोड़ी लंबी है। एक्ट्रेस ने चमकीले हरे-ग्रे आई-शैडो का इस्तेमाल किया है। इसके साथ डबल लॉकेट नेकलेस और रिंग कैरी की है।
विज्ञापन
5 of 5
Radhika madan
- फोटो : Instagram/radhikamadan
राधिका मदान का ये लुक भी काफी क्यूट है। राधिका ने बबलगम पिंक ऑउटफिट कैरी किया है। एक्ट्रेस ने स्ट्रैपी क्रॉप टॉप के साथ क्यूलॉट्स पहन रखे हैं। स्ट्रैपी क्रॉप टॉप को कॉम्पलिमेंट करते हुए राधिका ने मैचिंग क्रॉप्ड पैंट कैरी किया है। गोल्डन हूप्स और वाइब्रेंट ब्लू हील्स ने लुक को पूरा किया।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।