{"_id":"65d58a721b512c1c11099208","slug":"fashion-tips-stylish-wives-of-cricketers-in-india-list-with-photo-2024-02-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion: बेहद स्टाइलिश हैं इन खिलाड़ियों की पत्नियां, आप भी टिप्स लेकर बदल सकती हैं अपना लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion: बेहद स्टाइलिश हैं इन खिलाड़ियों की पत्नियां, आप भी टिप्स लेकर बदल सकती हैं अपना लुक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 04 Mar 2024 03:31 PM IST
सार
जरूरी नहीं है कि स्टाइलिश दिखने के लिए आप किसी बॉलीवुड की अभिनेत्री से टिप्स लें, कई खिलाड़ियों की पत्नी भी इतनी खूबसूरत हैं, कि आप उनसे टिप्स लेकर अपना लुक बदल सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
बेहद स्टाइलिश हैं इन खिलाड़ियों की पत्नियां
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आजकल के समय में लोग अपने लुक्स पर काफी ध्यान देते हैं। खासतौर पर अगर बात करें महिलाओं की तो हर उम्र की महिला ये चाहती है, कि उनका लुक सबसे ज्यादा अलग और क्लासी दिखे। स्टाइलिश दिखने के लिए अक्सर महिलाएं बॉलीवुड की अभिनेत्रियों से टिप्स लेती हैं।
कई बार अभिनेत्रियों के लुक्स काफी ज्यादा बोल्ड हो जाते हैं, जिसे कैरी करना हर किसी के बस कि बात नहीं हैं। ऐसे में आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे खिलाड़ियों की पत्नियों के बारे में बताएंगे, जो हर लुक में बेहद खूबसूरत दिखती हैं।
खास बात ये है कि कई खिलाड़ियों की पत्नियां तो मॉडल हैं और कई की बॉलीवुड एक्ट्रेस। ऐसे में इनके पास हर तरह के आउटफिट आपको देखने को मिल सकते हैं। इस लेख में हम आपको महेंद्र सिंह धोनी से लेकर रविंद्र जडेजा तक की पत्नियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप उससे टिप्स लेकर खूबसूरत दिख सकें।
2 of 7
साक्षी धोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
साक्षी धोनी
शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो महेंद्र सिंह धोनी को ना जानता हो। ऐसे में आप उनकी पत्नी साक्षी धोनी को भी जानते होंगे। साक्षी हर तरह के आउटफिट में काफी खूबसूरत दिखती हैं। उनके पास शॉर्ट ड्रेस से लेकर लहंगे तक का काफी खूबसूरत कलेक्शन है।
3 of 7
रितिका सजदेह
- फोटो : Twitter
रितिका सजदेह
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनका सादगी भरा अंदाज लोगों को पसंद आता है। अगर आप सिंपल लुक्स पसंद करती हैं, तो रितिका के लुक्स आपके लिए परफेक्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अनुष्का शर्मा
- फोटो : social media
अनुष्का शर्मा
विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो खुद एक बेहद मशहूर अभिनेत्री हैं। ऐसे में स्टाइलिश दिखने के लिए उनसे बेहतर विकल्प तो आपके पास हो ही नहीं सकता।
विज्ञापन
5 of 7
संजना गणेशन
- फोटो : Sanjana Ganesan/Instagram
संजना गणेशन
जसप्रीत बुमराह की वाइफ संजना गणेशन एक स्पोर्ट्स एंकर हैं। चाहे बात करें उनके प्रोफेशनल लुक्स की या फिर बात करें उनके कैजुअल लुक की, हर आउटफिट में वो काफी क्लासी दिखती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।