फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: सारा अली खान ने लहंगे पर कैरी किए ये डिजाइनर ब्लाउज, देखें तस्वीरें

Sat, 27 Aug 2022 12:21 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 27 Aug 2022 12:21 PM IST
विज्ञापन
Fashion Tips Take Inspiration From Sara Ali Khan Stylish Blouse Designs With Lehenga See Photos
सारा अली खान के लहंगा ब्लाउज डिजाइन - फोटो : instagram/saraalikhan95

Fashion Tips: अभिनेत्री सारा अली खान वैसे तो काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं, लेकिन उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर उन्हें चिकनकारी कुर्तियां, सलवार सूट में देखा जाता है। सारा भारतीय परिधानों में बहुत ही आकर्षक नजर आती हैं। कई मौकों पर या पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान वह सूट या साड़ी में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उनके ब्राइडल लुक की तस्वीरें भी अक्सर सोशल मीडिया पर नजर आ जाती हैं। सारा अली का फैशन स्टाइल शानदार है। आम साधारण कपड़ों में लड़की को कैसे सुंदर और पारंपरिक दिखना है, यह सारा बखूबी जानती हैं। अगर आप सारा अली खान के ट्रेडिशनल लुक से टिप लेना चाहती हैं तो सारा अली खान के लहंगा लुक से सीख सकते हैं। इंस्टाग्राम पर सारा अली खान के लहंगा लुक की तस्वीरें हैं, जहां आप उनके लहंगा के साथ ब्लाउज डिजाइन पर नजर डालें। सारा अली खान के लहंगे के ब्लाउज डिजाइन को अपनाकर आप भी स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक को अपना सकती हैं। यहां देखें सारा अली खान के लहंगे के ब्लाउड डिजाइन की तस्वीरें।

Fashion Tips Take Inspiration From Sara Ali Khan Stylish Blouse Designs With Lehenga See Photos
सारा अली खान लहंगा - फोटो : instagram/saraalikhan95

सारा अली खान ने हाल ही में फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट के लिए उन्होंने अलग अलग कई स्टाइल के लहंगे कैरी किए हैं। सारा के लहंगा लुक को अधिक आकर्षित उनके ब्लाउज डिजाइन बना रहे हैं। इस तस्वीर में देख सकते हैं कि सारा अली ने गोल्डन रंग का जरी वर्क हैवी लहंगा पहना है। इस लहंगे के साथ सारा अली ने ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी किया है। ब्लाउज में फुल स्लीव्स हैं, जो हल्के ट्रांसपेरेंट फैब्रिक से तैयार की गई है। इस लुक में सारा ट्रेडिशनल के साथ ही ग्लैमरस भी दिख रही हैं।

Fashion Tips Take Inspiration From Sara Ali Khan Stylish Blouse Designs With Lehenga See Photos
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

इस तस्वीर में देख सकते हैं कि सारा अली खान ने ग्रे रंग का लहंगा पहना हुआ है। सारा के इस ग्रे लहंगे में मैचिंग फ्लोरल डिजाइन दी गई है। लहंगे पर हैवी वर्क ब्लाउज को पेयर किया गया है। ब्लाउज में आकर्षक स्लीव्स डिजाइन दी गई है, जो सारा अली खान के पारंपरिक लुक को बोल्ड बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips Take Inspiration From Sara Ali Khan Stylish Blouse Designs With Lehenga See Photos
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

यहां सारा ने लहंगा लुक में एकदम अलग स्टाइल को अपनाया है। सारा अली खान ने डार्क ब्लू हैवी गोल्डन एंब्रॉयडरी लहंगे के साथ पाउडर ब्लू ब्लाउज पहना है। डीप नेक ब्लाउज पर व्लुफ विंग स्लीव्स डिजाइन दी गई है, जो देखने में बैलून स्टाइल लग रही है। किसी भी पार्टी में ट्रेडिशनल आउटफिट में माॅर्डन टच के लिए इस स्टाइल को आप भी अपना सकते हैं। 

विज्ञापन
Fashion Tips Take Inspiration From Sara Ali Khan Stylish Blouse Designs With Lehenga See Photos
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

इसके पहले एक रैंप वॉक के दौरान सारा अली खान ने खूबसूरत ब्लू रंग हेवी एंब्रॉयडरी लहंगा-चोली पहना था। सारा ने इस लहंगे पर प्लंजिंग नेकलाइन का ब्लाउज कैरी किया, जो उनके क्लीवेज पोर्शन को रिवील करता हुआ बोल्ड लुक दे रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed