अक्सर लड़कियां घर के अंदर आम दिनों में अपने भाई या पापा की ओवर साइज टी-शर्ट या शर्ट पहने नजर आ जाती हैं। लड़कों के कपड़े लड़कियों को कंफर्टेेबल भी लगते हैं और इस तरह के ओवर साइज ड्रेस में वह काफी क्यूट भी लगती हैं। लेकिन पापा, पति या भाई के कपड़ों को घर के अंदर ही नहीं आप बाहर भी पहन कर निकल सकती हैं। ये आपको स्टाइलिश लुक देगा। यहां आपको ऐसे टिप्स दिए जा रहे हैं, जिनसे आप पुरुषों के कपड़ों को आसानी से कैरी कर सकती हैं और कोई अंदाजा भी नहीं लगा पाएगा कि ये आपके नहीं बल्कि किसी पुरुष के कपड़े हैं। आप ऑफिस से लेकर दोस्तों के साथ हैंगआउट करने, घूमने फिरने आदि के दौरान कहीं भी और कभी भी स्टाइलिश तरीके से लड़कों के कपड़ों को कैरी कर सकती हैं। चलिए जानते हैं पापा, भाई, पति या बाॅयफ्रेंड के कपड़ों को स्टाइलिश तरीके से कैरी करने के टिप्स।
Fashion Tips: लड़कों की शर्ट और टीशर्ट में दिखना है स्टाइलिश, तो इन तरीकों से करें कैरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरुषों की शर्ट से बनाएं ड्रेस
अगर आपके पास कोई ऐसी शर्ट है, जिसकी लेंथ ज्यादा है और वह आपके मिड थाई यानी घुटनों से थोड़ा ऊपर तक आ रही है, तो उस तरह की शर्ट से आप अपनी ड्रेस डिजाइन कर सकते हैं। शर्ट से वन पीस ड्रेस लुक लडकियों पर काफी प्यारा लगता है। शर्ट से ड्रेस बनाने के लिए आप बेल्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे कैरी करते समय शाॅर्ट्स या हाॅट पैंट पहनें। सर्दियों के दिन हैं तो लेग वार्मर भी कैरी कर सकते हैं।
शर्ट से बनाएं टाॅप, स्कर्ट के साथ करें पेयर
आप चाहे तो शर्ट को स्कर्ट के साथ पेयर करके एक अलग लुक ले सकती हैं। इसके लिए आप कलर काॅम्बिनेशन के मुताबिक शर्ट और स्कर्ट का चयन करें। इस तरह के लुक के लिए ज्यादा ओवर साइज शर्ट न लें। आप स्नीकर्स के साथ ये आउटफिट पहन सकती हैं। सर्दियों में शर्ट और स्कर्ट से खुद को स्टाइल कर रही हैं तो क्रॉप स्वेटर भी कैरी कर सकती है।
भाई या बाॅयफ्रेंड की डेनिम शर्ट को लड़कियां पहनें ऐसे
अगर आपको किसी पुरुष की डेनिम शर्ट मिल गई है तो इसे आप जैकेट स्टाइल में कैरी कर सकती हैं। साधारण सफेद शर्ट और ब्लू जींस के साथ ऊपर से डेनिम शर्ट आकर्षक लुक देगा। आप टी-शर्ट पर भी लड़कों की डेनिम शर्ट को कैरी कर सकती हैं।
डेनिम शर्ट से बनाएं मिडी
अगर आपके पास अधिक लूज डेनिम शर्ट हैं तो उससे वन पीस या मिडी की तरह कैरी कर सकती हैं। बेल्ट को एड करके स्टाइलिश दिख सकती हैं।