फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: रिसेप्शन के लिए होना है तैयार तो चुनें गोल्डन आउटफिट, इन एक्ट्रेस के लुक से इंस्पिरेशन

Mon, 21 Nov 2022 11:14 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 21 Nov 2022 11:14 AM IST
विज्ञापन
Fashion Tips: Wedding Reception Looks Inspired by Actress See Golden Outfits Images
BRIDAL - फोटो : instagram
दुल्हन बनीं हर लड़की सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। इसके लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ती है। शादी की हर फंक्शन के लिए अलग आउटफिट, ज्वैलरी और अपने लुक को पहले से ही सोचकर रखती है। शादी के बाद होने वाली रिसेप्शन पार्टी के लिए अगर आप गोल्डन लुक को कैरी करना चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 

वैसे भी बॉलीवुड फैशन के मामले में इंस्पिरेशन लेने के लिए अच्छा सोर्स है। बीटाउन हसीनाओं को देखकर आप रिसेप्शन पार्टी में तैयार होने का आइडिया ले सकती हैं। तो चलिए देखें किन हसीनाओं ने शादी के फंक्शन में गोल्डन लहंगे में खूबसूरत लुक दिखाया।

Fashion Tips: Wedding Reception Looks Inspired by Actress See Golden Outfits Images
mouni roy - फोटो : instagram
मौनी रॉय

मौनी रॉय ने अपने वेडिंग रिसेप्शन के लिए गोल्डन कलर के लहंगे को चुना था। हैवी वर्क वाले इस लहंगे के साथ फुल स्लीव ब्लाउज बेहद खूबसूरत लग रहा था। साथ में हैवी एमरॉल्ड नेकपीस को कैरी किया गया था। वहीं चुनरी ड्रैप करने की स्टाइल से लेकर खुले बाल दुल्हन वाले लुक को परफेक्ट बना रहे थे। आप भी चाहें तो इस तरह से तैयार हो सकती हैं। बस हाथों में चूड़ा और मांग में सिंदूर आपके इस लुक को और भी ज्यादा खास बना देगा। 

Fashion Tips: Wedding Reception Looks Inspired by Actress See Golden Outfits Images
BRIDAL - फोटो : instagram
अंकिता लोखंडे

टीवी की इस हसीना ने अपनी शादी के लिए खास गोल्डन लहंगे को चुना था। जिसे मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से लिया गया था। आइवरी शेड के लहंगे पर गोल्डन एंब्रायडरी का वर्क था। जिसके साथ अंकिता ने मैचिंग के कुंदन सेट और गोल्डन चूड़े को पहना था। आप चाहें तो इस गोल्डन लुक के साथ मरून शेड को मैच करें। ये लुक खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips: Wedding Reception Looks Inspired by Actress See Golden Outfits Images
BRIDAL - फोटो : instagram
काजल अग्रवाल

अगर आप रिसेप्शन पार्टी में बिल्कुल सिंपल तरीके से तैयार होना चाहती हैं तो बस अपने कपड़ों पर पूरा फोकस रखें। इसके लिए गोल्डन लहंगे को चुनें और इसे लाल चूड़े के साथ मैच करें। वहीं बालों को बिल्कुल स्ट्रेट और सेंटर पार्टेड रखें। वहीं मिनिमम न्यूड शेड मेकअप पूरे लुक में चार चांद लगा देगा। 

विज्ञापन
Fashion Tips: Wedding Reception Looks Inspired by Actress See Golden Outfits Images
richa chadha ali fazal - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिचा चड्ढा

रिसेप्शन पार्टी में आप चाहें तो गोल्डन वर्क वाली साड़ी को भी चुन सकती हैं। रिचा चड्ढा की तरह गोल्डन साड़ी को डिजाइनर ब्लाउज के साथ पेयर करें और साथ में बालों में मेसी पोनीटेल बनाएं। मिनिमम ग्लॉसी मेकअप आपके पूरे लुक में चार चांद लगा देगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed