फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टाइलिश दिखने के लिए एक बार जरूर ट्राई करें ये ड्रेस, शादी-पार्टी में मिलेगा शानदार लुक

Mon, 06 Sep 2021 05:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 06 Sep 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
Fashion tips Women look stylish in these four types of dress
स्टाइलिश दिखने के टिप्स - फोटो : istock

आज के दौर में तो चाहे लड़कियां हो या फिर लड़के, ये दोनों ही खुद के फैशन सेंस पर काम करते हैं। वे चाहते हैं कि उनका लुक बाकी सबसे हटकर लगे और लोग उनके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ जरूर करें। लेकिन खासतौर पर महिलाएं स्टाइलिश दिखने के लिए लड़कों के मुकाबले काफी कुछ करती हैं और इसमें उनकी मदद करती है उनकी ड्रेस। महिलाएं साड़ी, ट्रेडिशनल ड्रेस और वेस्टर्न ड्रेस जैसी कई अन्य ड्रेस कैरी करती हैं, और ये सभी ड्रेस उनके लुक में चार चांद भी लगाती हैं। लेकिन कई बार देखा जाता है कि महिलाएं अपनी ड्रेस को लेकर उलझन में रहती हैं और खासतौर पर उस वक्त जब उन्हें किसी खास जगह पर जाना हो। ऐसे में वे चाहती हैं कि वे कुछ ऐसी ड्रेस कैरी करें, जिसमें वे स्टाइलिश दिखें। अगर आप भी ऐसी ही दिक्कत से जूझती हैं, तो चलिए हम आपको कुछ स्टाइलिश ड्रेस के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप कैरी करके एक शानदार लुक पा सकती हैं।

Fashion tips Women look stylish in these four types of dress
स्टाइलिश दिखने के टिप्स - फोटो : istock

बॉडीकॉन ड्रेस

  • आप इस बॉडीकॉन ड्रेस को चुन सकती हैं और इसे आप किसी पार्टी में कैरी कर सकती हैं। वैसे तो ये ड्रेस ऐसे ही अच्छी लगती है, लेकिन अगर आप चाहें तो आप इसके साथ जैकेट पहन सकती है। इसमें आप लाल, ऑरेंज, ब्लू और ब्लैक रंग की ड्रेस चुन सकती हैं। बात इसकी प्राइज की करें, तो इस ड्रेस की शुरुआत एक हजार रूपये से हो जाती है।
Fashion tips Women look stylish in these four types of dress
स्टाइलिश दिखने के टिप्स - फोटो : istock

फ्लोरल प्रिंट ड्रेस

  • फ्लोरल प्रिंट ड्रेस आपको स्टाइलिश लुक देने के साथ ही काफी आरामदायक भी होती है। आप दोस्तों के साथ गेट टू गेदर में जा रही हैं, फैमिली पार्टी में जा रही हैं या अन्य किसी फंक्शन में भी आप इस फ्लोरल प्रिंट ड्रेस को कैरी कर सकती हैं, जिसकी शुरुआत एक हजार रूपये से हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion tips Women look stylish in these four types of dress
स्टाइलिश दिखने के टिप्स - फोटो : istock

मैक्सी ड्रेस

  • आप मैक्सी ड्रेस भी कैरी कर सकती हैं, क्योंकि इन दिनों ये ड्रेस काफी ट्रेंड में है। ऑफ शोल्डर ही नहीं, बल्कि ये ड्रेस कैरी करने के बाद भी काफी प्यारी और खूबसूरत लगती है। आप इसे किसी फंक्शन या किसी पार्टी में पहन सकती हैं और इस ड्रेस की शुरुआत 800 रुपये से हो जाती है।
विज्ञापन
Fashion tips Women look stylish in these four types of dress
स्टाइलिश दिखने के टिप्स - फोटो : istock

ब्लैक वन पीस ड्रेस

  • ये वन पीस ड्रेस कई कलर में आपको आसानी से मिल जाएगी, लेकिन इसका ब्लैक कलर काफी ज्यादा पसंद किए जाने वाला रंग है। इस ड्रेस को आप गेट दू गेदर या किसी अन्य पार्टी में पहनकर जा सकती हैं और इस ड्रेस की कीमत एक हजार रूपये से शुरू हो जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed